देश
1447 खबरें
मर्डर केस : राजा रघुवंशी केस में सोनम का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे झूठा फंसाया गया
श के एक बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा हलफनामा दायर किया है। इस हलफनामे में सोनम ने खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताया है। उसने दावा किया है कि उसे इस पूरे मामले में जानबूझकर झूठा फंसाया जा रहा है।
मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज
मुरैना में निर्भया मोबाइल टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल महिला को महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया और उनकी टीम ने तुरंत मदद पहुंचाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत सामान्य हो गई।
प्रशासन की लापरवाही : गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार की सड़कें, मरम्मत की मांग तेज
रीवा शहर से मझियार जाने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क बारिश की शुरुआत के साथ ही बदहाल हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है।
संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव
मणिपुर में पिछले साल मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच अब एक नया और खतरनाक मोर्चा खुल गया है। राज्य में चल रही हिंसा अब मैतेई और कुकी समुदाय से हटकर नगा और कुकी समुदायों के बीच पहुंच गई है। इस नए टकराव का सबसे बड़ा केंद्र उखरुल इलाका बन गया है।
विकास की नई कहानी : भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर, PM मोदी ने गिनाए निवेश के अवसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बड़े व्यापारिक नेताओं की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन नाम दिया गया।
राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता था मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, SIT की रडार पर कई रसूखदार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी की रकम को छिपाने के लिए रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। मामले में मंदिर के अंदरूनी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण एचपीसीएल प्लांट से करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। कलेक्टर ने लोगों को सिलेंडरों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
मेगा घोटाला : वेयरहाउस से 1000 टन अनाज गायब, कागजों में हेरफेर कर छिपाया सच
मध्यप्रदेश के जबलपुर में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए सरकारी गेहूं के भंडारण में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका सामने आई है। दो वेयरहाउस से करीब 1000 टन गेहूं गायब होने की बात सामने आने के बाद भोपाल से विशेष जांच टीम भेजी जा रही है।
सहमे लोग : महाराष्ट्र में आधी रात कांपी धरती, 2 घंटे में 4 बार भूकंप, प्रशासन का अलर्ट
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में आधी रात को भूकंप के 4 तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज की गई है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
सिस्टम की लाचारी : पति की मौत का तीजा चल रहा था, इधर एंबुलेंस ने दिया दगा, बस स्टॉप पर साड़ी की ओट में हुआ जन्म
दमोह जिले के जबेरा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंचने के कारण एक गर्भवती महिला को सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में बच्चे को जन्म देना पड़ा। स्थानीय महिलाओं ने साड़ियों का पर्दा बनाकर प्रसव कराया। मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिर भड़का तनाव : शांति वार्ता के बीच बिगड़े हालात, होर्मुज संकट से दुनिया की बढ़ी चिंता
होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान को तेल उत्पादन और बिक्री पर दी गई अस्थायी प्रतिबंध छूट वापस ले ली है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि समुद्री सुरक्षा खतरे में है। इस फैसले से पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है और वैश्विक तेल बाजार पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का ढांचा गिरा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ (मोशी) में वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट साइट पर निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। मलबे में 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है, रेस्क्यू जारी है।