देश
1447 खबरें
मंडला में दर्दनाक घटना : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, कुछ घंटों बाद चारों नवजातों की मौत
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के भुआ बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सभी नवजात प्री-मैच्योर होने के कारण जन्म के कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया
उज्जैन शहर के एमआर-5 रोड स्थित सर्विस रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के कोटा से सीमेंट लेकर उज्जैन आ रहा एक ट्राला अचानक सर्विस रोड धंसने के कारण सीधे नाले में जा गिरा। ट्राले में करीब 900 बोरी सीमेंट लदी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते पूरा ट्राला सड़क धंसने के साथ नाले में समाता नजर आ रहा है।
रील बनाने की लत : मां ने रील बनाने से टोका, तो गुस्से में युवती ने नहर में कूदकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक युवती का शव नहर से बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर मां की डांट के बाद युवती नाराज होकर घर से निकल गई थी। अगले दिन उसका शव अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास नहर में मिला।
बरुईपुर रेप केस : मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर, सयानी घोष को झेलना पड़ा जनता का गुस्सा
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में रेप पीड़िता के घर पहुंचीं जादवपुर सांसद सयानी घोष को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम पाथर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
अनोखी शादी : सादगी और पर्यावरण का संगम, नहीं लेंगे उपहार, मेहमानों से मांगा सिर्फ एक पौधा
इंदौर के समाजसेवी अक्षय जैन ने अपने बेटे पार्थ जैन की 12 जुलाई को होने वाली शादी को सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला आयोजन बनाया है। मेहमानों से उपहार की जगह एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की गई है।
सड़क बनी मुसीबत : बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, युवक ने सांसद के घर तक दंडवत यात्रा का किया ऐलान
मुरैना के घेर का पूरा-सीतापुर गांव में बदहाल सड़क से परेशान युवक नवीन तोमर ने सांसद के घर तक दंडवत यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि बारिश के कारण गांव का संपर्क कट गया है और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर उनका यह अनोखा विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बरसात बनी मुसीबत: मुरैना में कीचड़ से होकर निकली अंतिम यात्रा, श्मशान तक सड़क नहीं
मुरैना के ग्राम गड़ुआ जाटव का पुरा में बारिश के कारण श्मशान तक जाने का रास्ता कीचड़ और जलभराव से भर गया। अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को शव कंधों पर उठाकर दुर्गम रास्ते से गुजरना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट और पक्की सड़क के निर्माण की मांग करते हुए विकास के दावों पर सवाल उठाए।
शोपियां में बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनी ढेर, पांच दिन से चल रहा था ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पांच दिन तक चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। उसका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आतंकी लतीफ भट की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
एटीएम ठगी का बड़ा खुलासा: इंजीनियरिंग छात्र निकला गैंग का मास्टरमाइंड
भोपाल पुलिस ने एटीएम से नकदी चोरी करने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड आरजीपीवी का इंजीनियरिंग छात्र निकला। आरोपियों ने शटर टेम्परिंग और कैश ट्रैपिंग तकनीक से 22 एटीएम से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने नकदी, कार जब्त कर बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।
देश में आफत की बारिश : सूरत डूबा, गुरुग्राम में हाईवे धंसा और जबलपुर में गिरी पांच मंजिला इमारत
देश के कई राज्यों में भारी बारिश यानी हैवी रेन ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात से लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जनजीवन यानी पब्लिक लाइफ पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कें नदियां बन चुकी हैं तो कहीं इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह रही हैं।
कानून का उल्लंघन: एम्बुलेंस से पेट्रोल-डीजल ढुलाई के आरोप, मरीजों की सेवा या अवैध कारोबार
श्योपुर जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक एनजीओ की एम्बुलेंस से पेट्रोल-डीजल के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच, रिकॉर्ड की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।