फायरिंग के बाद हिमांशु भाऊ गैंग का दावा
बदमाशों ने मौके पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें विजय की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने करीब 10 से 12 गोलियां चलाईं। मृतक के परिवार ने भी विजय को कई गोलियां लगने की बात कही है। सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा विजय हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें आया नगर में हुई हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।
हिमांशु भाऊ गैंग के नेटवर्क की जांच तेज
पोस्ट में गैंग से जुड़े कुछ संदेश भी लिखे गए हैं। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की पुष्टि करने के साथ-साथ इसके पीछे मौजूद लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर हिमांशु भाऊ भारत में अपने नेटवर्क और शूटर्स के जरिए किस तरह वारदातों को अंजाम दे रहा है। नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में भी सामने आया था नाम गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में भी हिमांशु भाऊ गैंग का नाम सामने आया था।
CCTV फुटेज से खुलेगा हत्याकांड का राज
कुछ ही समय के अंतराल में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुई फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इन दोनों मामलों में कई राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे बढ़ रही जांच आया नगर हत्याकांड की जांच में पुलिस को CCTV फुटेज मिले हैं।फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान जारी
इन्हीं फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट, CCTV फुटेज और अन्य सबूतों को जोड़कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

