देश
कुल 2280 खबरें
Parbatsar Election Result: BJP प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, खुद भी नहीं डाल सके वोट
Parbatsar Election Result: राजस्थान के परबतसर नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर-13 का नतीजा चर्चा का विषय बन गया। यहां बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद को सिर्फ 1 वोट मिला, जबकि वे खुद भी उस वार्ड के मतदाता नहीं थे। कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं नोटा को भी 1 वोट मिला। इस अनोखे चुनावी परिणाम ने बीजेपी की उम्मीदवार चयन रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Shahdol illegal liquor case: मौतों के बाद जागा आबकारी विभाग, ब्यौहारी में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी
Shahdol illegal liquor case: जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में 1320 किलो महुआ लाहन और 66 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त की गई, जबकि 8 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार को लेकर विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Retail Inflation : अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82%, खाने-पीने की चीजों की कीमतों का असर
Retail Inflation: भारत में खुदरा महंगाई दर में अगस्त 2026 के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर बढ़कर 4.82% हो गई, जबकि जुलाई में यह 4.45% थी। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी और उपभोक्ता टोकरी के अन्य जरूरी हिस्सों में दबाव इसकी मुख्य वजह रहे।
Ganesh Chaturthi Special: अंबानी परिवार ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत, ट्रेडिशनल लुक्स ने जीता दिल
Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में गणपति बप्पा का स्वागत पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया। मुंबई में गणपति उत्सव की रौनक के बीच अंबानी परिवार का यह आयोजन हमेशा सुर्खियों में रहता है।
Skin Care Tips : मुंह के आसपास कालेपन से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये आसान DIY मास्क
Skin Care Tips: चेहरे पर पिग्मेंटेशन यानी त्वचा पर काले धब्बों की समस्या महिलाओं में काफी आम है। यह परेशानी तब होती है जब त्वचा में मेलानिन की मात्रा बढ़ जाती है या उसका संतुलन बिगड़ जाता है। इसके कारण चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर काले निशान नजर आने लगते हैं।
MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
MIG Police Station: 16 वर्षीय स्कूली छात्र उदय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पलंग पर मिला। पुलिस मामले को शुरुआती तौर पर आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, पिता से पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए घटना की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Ganesh Chaturthi: बप्पा की पूजा में रखें प्रकृति का ध्यान, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया खास संदेश
Ganesh Chaturthi: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे घर में प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की जगह मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा स्थापित करें। उन्होंने मिट्टी की प्रतिमा को धार्मिक और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर बताते हुए प्राकृतिक तरीके से विसर्जन करने की सलाह दी।
Ratlam News: 14 दिन से लापता युवक-युवती के मिले कंकाल, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
Ratlam News: सेमलखेड़ी गांव में 14 दिनों से लापता युवक-युवती के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा
Rajasthan Nikay Chunav Result: भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 प्रमुख नगर निगमों में से 6 पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली, जबकि भरतपुर में निर्दलीय प्रत्याशी ने बड़ा उलटफेर किया। दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब शहरी सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है।
Singrauli Accident: कोयला लोड ट्रेलर का टायर फटने से दर्दनाक हादसा, चालक की मौत, दो घायल
Singrauli Accident: कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके में चालक अनिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
India China Border: रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में भारत-चीन रिश्तों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़े खुलासे
India China Border: रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तैनाती में कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमा क्षेत्रों में अब भी हजारों चीनी सैनिक मौजूद हैं, लेकिन 2020 के गलवान तनाव के मुकाबले स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। भारत ने भी LAC पर अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाए रखा है।
Shankara Buildpro Stock Split: 5 हिस्सों में बंटेंगे शेयर, 8 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट
Shankara Buildpro Stock Split: Shankara Buildpro Ltd के निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कंपनी अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने जा रही है। इसके तहत कंपनी के मौजूदा एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 5 शेयर हो जाएंगे।