Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र …
16-year-old student death investigation in Indore(Image Source:AI Photo)
16-year-old student death investigation in Indore(Image Source:AI Photo)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

MIG Police Station: 16 वर्षीय स्कूली छात्र उदय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पलंग पर मिला। पुलिस मामले को शुरुआती तौर पर आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, पिता से पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए घटना की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
14 Sep 2026, 04:23 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MIG Police Station: एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में 16 वर्षीय स्कूली छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उदय के रूप में हुई है। छात्र का शव उसके घर में पलंग पर बिस्तर के ऊपर अचेत अवस्था में मिला था। 
उसके गले में फंदा कसा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बहन ने दी घटना की सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मृतक की बड़ी बहन ने दी थी। 

CCTV फुटेज से बढ़ी जांच

सूचना मिलने के बाद एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें छात्र के पिता घर के अंदर जाते और कुछ समय बाद बाहर निकलते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के लिए छात्र के पिता को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

CDR से खुलेगा मौत का राज

पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। प्रेम प्रसंग और मोबाइल इस्तेमाल की जांच में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को आत्महत्या के एंगल से देख रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि छात्र किसी छात्रा से बातचीत करता था। बताया जा रहा है कि वह बातचीत के लिए अपनी मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था। 

घटना की वजह की तलाश

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र किसी मानसिक दबाव या तनाव में था या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण जुड़ा हुआ है। एमआईजी थाना पुलिस ने मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें