Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर Balaji Medical College Raipur: रायपुर मेडिकल कॉले…
Raipur MBBS student death(Image Source: Keertiman Media)
Raipur MBBS student death(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Balaji Medical College Raipur: रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की मौत, कमरे से मिली नशीली दवा और इंजेक्शन

Balaji Medical College Raipur: रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिले हैं। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
12 Sep 2026, 12:13 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balaji Medical College Raipur: रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी 21 वर्षीय विनायक सैनी के रूप में हुई है। शुक्रवार रात उसकी लाश हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले उसके दोस्त के कमरे से बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार, विनायक हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था। घटना वाले दिन वह घर से वापस कॉलेज लौटा था। इसके बाद वह अपने दोस्त के कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त भी दो दिन पहले ही घर से लौटकर आया था।

खाना खाने बाहर गया दोस्त, लौटने पर मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9 बजे विनायक का दोस्त खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसने विनायक को बेड पर औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद उसने अन्य छात्रों की मदद से तुरंत उसे बालाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे की जांच शुरू की।

कमरे से बरामद हुई नशीली दवा और इंजेक्शन

पुलिस जांच के दौरान कमरे से कुछ नशीली दवाएं और इंजेक्शन मिलने की बात सामने आई है। शुरुआती जांच में एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल दवा मिलने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि विनायक ने इन दवाओं का सेवन किया था या नहीं। छात्र की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दोस्तों से पूछताछ, आत्महत्या के एंगल से भी जांच

पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। विनायक के दोस्तों और आसपास मौजूद छात्रों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घर से लौटने के बाद उसकी गतिविधियां कैसी थीं और घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनीं। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्र ने किसी नशीली दवा का सेवन किया था या नहीं। मामले में आत्महत्या के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें