Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुल…
Protest over youths death in police custody(Image Source: Keertiman Media)
Protest over youths death in police custody(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप

Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा के चाम्पा थाना में पुलिस हिरासत में युवक शिव सहिस की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच और मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस ने तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
11 Sep 2026, 11:44 AM
जांजगीर-चाम्पा
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस हिरासत में रखे गए युवक शिव सहिस की मौत के बाद थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और करीब 6 घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा।
मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए थाना परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, तीन डीएसपी और कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। बाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की।

परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप

मृतक शिव सहिस के परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। परिवार के मुताबिक, मृतक के पीछे पत्नी, पांच बच्चे, माता-पिता और भाई हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग भी रखी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। युवक के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

अवैध शराब मामले में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, चाम्पा क्षेत्र के मेंहदीपारा निवासी शिव सहिस को बुधवार 9 सितंबर की शाम करीब 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे चाम्पा थाने में पुलिस हिरासत में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि रात करीब 10 बजे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए चाम्पा के शासकीय बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां रातभर उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें