Chhatarpur Murder Case: 55 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद गांव में बेखौफ घूमता रहा आरोपी
Chhatarpur Murder Case: बलरामपुर गांव में 55 वर्षीय महिला सुमित्रा वंशकार की लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी विक्रम सिंह गांव में ही घूमता रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। FSL और डॉग स्क्वायड टीम मामले की जांच कर रही है।
Chhatarpur Murder Case: छतरपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौरिहार थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में एक युवक ने घर के अंदर काम कर रही 55 वर्षीय महिला पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घर में काम कर रही महिला पर किया जानलेवा हमला जानकारी के अनुसार, बलरामपुर गांव निवासी सुमित्रा वंशकार (55) घर के अंदर काम कर रही थीं।
लाठी से हमला, महिला की मौत
आरोपी युवक विक्रम सिंह ने उन पर लाठी से अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में ही घूमता रहा आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विक्रम सिंह बेखौफ होकर गांव में ही घूमता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना गौरिहार थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी, हत्या मामले में जांच जारी।
घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। FSL और डॉग स्क्वायड टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत एकत्र किए हैं।
हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी हुई है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।