Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › धमतरी › नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के…
नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार
नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार
धमतरी

नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार

धमतरी में सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीली गोलियों की बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 590 नशीली गोलियां, दो मोबाइल और दो दोपहिया वाहन समेत 69,720 रुपए का सामान जब्त किया गया।

य
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 01:31 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:50 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
धमतरी में अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 590 नशीली गोलियां, दो मोबाइल फोन और दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 69,720 रुपए बताई गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड धमतरी के पास एक युवक प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रियांशु महावर (21), निवासी जालमपुर वार्ड, धमतरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान प्रियांशु के पास से 22 स्ट्रिप में रखी 220 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इसके अलावा उसके कब्जे से मोटोरोला 5जी मोबाइल फोन और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने बरामद सामान की कीमत 36,760 रुपए आंकी है।

पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर टीम ने मामले से जुड़े दूसरे व्यक्ति की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस रायपुर पहुंची और शुभम के मार्ट, धमतरी रोड के पास नवेश सैय्याम (30) को पकड़ लिया। नवेश मूल रूप से बालाघाट, मध्यप्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसकी एक्टिवा की डिक्की की तलाशी ली, जिसमें 37 स्ट्रिप में कुल 370 नशीली गोलियां मिलीं। इसके साथ रियलमी 5जी मोबाइल फोन और एक्टिवा भी जब्त की गई। इस मामले में जब्त सामान की कीमत 32,960 रुपए बताई गई है। 

बिना पर्चे बिक्री पर चेतावनी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद नशीली गोलियों को नशे के लिए इस्तेमाल करने वाले लोगों को बेचने के उद्देश्य से रखा गया था। बरामद दवाइयों की स्ट्रिप पर चिकित्सकीय पर्चे के बिना बिक्री नहीं करने की चेतावनी भी दर्ज थी। दोनों आरोपियों से कुल 590 नशीली गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें