Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG Government Order: मंत्रालय से जुड़े कर्मचारियो…
City bus service extended by 6 months (Image Source: Social Media)
City bus service extended by 6 months (Image Source: Social Media)
रायपुर

CG Government Order: मंत्रालय से जुड़े कर्मचारियों को राहत, 6 महीने बढ़ी सिटी बस सेवा

CG Government Order: गछत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देते हुए सिटी बस सेवा की अवधि 6 महीने बढ़ा दी है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 04:22 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Government Order: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में काम करने वाले हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने सिटी बस सेवा की अवधि छह महीने बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे 1 नवंबर 2026 से बस सेवा बंद होने की आशंका खत्म हो गई है। अब मंत्रालय आने-जाने वाले कर्मचारियों को पहले की तरह बस सुविधा मिलती रहेगी। 
रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के तहत संचालित सिटी बस सेवा का मौजूदा अनुबंध 31 अक्टूबर 2026 को खत्म होने वाला था। इसके बाद कर्मचारियों को अपने स्तर पर आवागमन की व्यवस्था करने संबंधी पत्र जारी किया गया था। इस सूचना से कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ गई थी।  

ई-ऑफिस और बायोमेट्रिक व्यवस्था के बीच बढ़ी थी चिंता

मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण कर्मचारियों के लिए समय पर कार्यालय पहुंचना जरूरी है। ऐसे में सिटी बस सेवा बंद होने पर आवागमन की समस्या के साथ सरकारी कामकाज भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए कर्मचारियों ने बस सेवा जारी रखने की मांग उठाई थी। 

कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव के सामने उठाया मामला

सिटी बस सेवा की निरंतरता को लेकर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने पहल की। संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने मुख्य सचिव को पत्र सौंपकर सेवा जारी रखने की मांग की थी। संघ ने कर्मचारियों की दैनिक आवागमन संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया था। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बस सेवा जारी रखने के लिए आदेश जारी किया।

मासिक बस पास की दर 3,066 रुपए निर्धारित

सरकार ने 1 नवंबर 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक की अवधि के लिए प्रति बस पास 3,066 रुपए की मासिक प्रस्तावित दर को भी मंजूरी दी है। इससे बस संचालन की अंतरिम व्यवस्था को जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है। नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। 

नई व्यवस्था शुरू होने तक बढ़ाया गया अनुबंध

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) को अनुबंध की अवधि बढ़ाने के लिए अधिकृत किया गया है। यह व्यवस्था अधिकतम छह महीने तक लागू रहेगी। यानी बस सेवा 1 नवंबर 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है।  

बसों की तकनीकी जांच और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर जोर

सरकार ने बस सेवा की अवधि बढ़ाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी निर्देश दिए हैं। सभी बसों का नियमित तकनीकी निरीक्षण और मेडिकल चेकअप कराने को कहा गया है। यदि कोई बस खराब होती है, तो उसके स्थान पर तत्काल दूसरी दुरुस्त बस उपलब्ध करानी होगी।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें