Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सरकार का बड़ा फैसला : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे…
प्रह्लाद जोशी
प्रह्लाद जोशी
राष्ट्रीय Featured

सरकार का बड़ा फैसला : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद अब प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त करने और पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून लाने की भी घोषणा की है।

प्रकाशित: 26 Jul 2026, 08:10 AM · अपडेट: 28 Jul 2026, 06:23 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश के शिक्षा क्षेत्र और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को देश के नए शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है और प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। गौरतलब है कि प्रह्लाद जोशी के पास पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा (न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी) जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार है। 

पहले भी बड़े विभागों की संभाल चुके है कमान 

कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार सांसद चुने गए प्रह्लाद जोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिना जाता है। संगठन से लेकर सरकार तक में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए ही उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले मोदी सरकार 2.0 में भी वे कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्रालय जैसे बड़े विभागों की कमान कुशलता से संभाल चुके हैं। 

जंतर-मंतर पर चल रहा विरोध भी समाप्त 

वर्तमान में वे अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय में हुए इस बड़े बदलाव के साथ ही नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा विरोध प्रदर्शन भी समाप्त हो गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत सख्त कदम उठाए हैं:

  • अधिकारियों पर कार्रवाई: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

  • सख्त कानून की तैयारी: मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक और धांधली को रोकने के लिए एक नए कड़े विधेयक (Bill) को मंजूरी दे दी है। यह बिल सोमवार को संसद के पटल पर रखा जाएगा।

पीड़ित परिवारों को मिले उचित सहायता

प्रदर्शनकारी संगठनों ने सरकार के इन कड़े कदमों का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही मांग रखी है कि पूरी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए व्यापक सुधार किए जाएं और पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दी जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें