देश
1447 खबरें
Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने करूर रैली में हुए हादसे के पीड़ितों के परिजनों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। इस हादसे में 41 लोगों की जान गई थी। राज्य सरकार ने इन परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया था। इस फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नौकरी देने पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
बारिश का डबल अटैक : 17 राज्यों में चेतावनी, कई जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त
देश भर में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को हुई मूसलाधार वर्षा के कारण सामान्य जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली और एनसीआर के शहरों से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान हादसों और बिजली गिरने से कुल 20 लोगों की मौत की खबर है।
सियासी घमासान : जीतू पटवारी के भाई पर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति, सीएम से की यह अपील
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाई नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्ष और उसके परिवारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कमाली मंदिर विवाद : मंदिर से मूर्तियां हटाने पर मचा हंगामा, श्रद्धालुओं के दबाव में फिर हुई स्थापना
भोपाल के ऐतिहासिक कमाली मंदिर से प्राचीन मूर्तियां हटाए जाने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिमाओं को दोबारा उनके मूल स्थान पर स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की कथित योजना की जांच और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की।
बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है। उधमपुर के तोल्डी नाला इलाके में शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें एक महिला यात्री की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
प्रशासनिक धमाका : योगी सरकार ने बदले 20 IAS, 6 महीने में ही छिन गईं इन 3 महिला अफसरों की कुर्सियां
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 8 महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, संस्कृति और नगर विकास समेत कई अहम विभागों में बदलाव किए गए हैं, जबकि कई जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारियों की भी नियुक्ति हुई है।
कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता
जिले में कोविड-19 से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में करीब चार साल बाद कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है और चार नए संक्रमित मिलने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।
हादसा : स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 6 घायल
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में कार चला रही महिला ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में 6-7 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रफ्तार का कहर : ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण टक्कर में मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। परिवार अनूपपुर से चित्रकूट तीर्थ यात्रा के लिए जा रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
NEET Result 2026 : जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, 1.40 लाख तक हो सकती हैं MBBS सीटें
देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय NEET UG री-एग्जाम का परिणाम जारी कर सकती है। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने रिजल्ट और आगे की प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी।
Strait of Hormuz: महायुद्ध के बीच समंदर के सबसे खतरनाक रास्ते पर बढ़ा भारत का कदम, बाकी जहाजों ने बदले रास्ते
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय ध्वज वाला एलपीजी जहाज 'नंदा देवी' होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा। समुद्री मार्ग पर बढ़ी सख्ती के बीच इस आवाजाही पर वैश्विक नजर बनी हुई है।
सड़क किनारे गूंजी किलकारी : एंबुलेंस नहीं, सड़क किनारे हुआ प्रसव, तहसीलदार ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान
शिवपुरी में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा के चलते बारिश के बीच सड़क किनारे ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने पर बैराड़ तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।