Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Kuno National Park: खुशखबरी, मादा चीता KGP12 ने द…
Cheetah cubs at Kuno National Park( Image Source: Keertiman Media)
Cheetah cubs at Kuno National Park( Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Kuno National Park: खुशखबरी, मादा चीता KGP12 ने दिए चार शावकों को जन्म

Kuno National Park: चीता संरक्षण अभियान को बड़ी सफलता मिली है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि देश में जन्मे चीतों का आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता और चीतों के प्राकृतिक प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण का संकेत मानी जा रही है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 09:02 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kuno National Park: एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का गवाह बना है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 18 सितंबर को चार स्वस्थ चीता शावकों को जन्म दिया है। इन नए मेहमानों के आने के बाद भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि देश में जन्म लेने वाले चीतों की संख्या अब 36 तक पहुंच गई है। चीतों के संरक्षण और भारत में उनकी आबादी फिर से स्थापित करने की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत

प्रोजेक्ट चीता से शुरू हुआ था सफर भारत में चीतों की वापसी के लिए 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कूनो नेशनल पार्क में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की गई थी। इस परियोजना के तहत पहले चरण में नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया गया था। 
इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और फरवरी 2026 में बोत्सवाना से 9 चीतों को कूनो लाया गया। इन चीतों को भारतीय पर्यावरण में ढालने के लिए विशेष निगरानी और संरक्षण व्यवस्था की गई। 

चीतों की बढ़ती संख्या

भारत में जन्मे चीतों की बढ़ रही संख्या विदेशों से लाए गए चीतों के सफल अनुकूलन के बाद कूनो में अब चीतों का प्राकृतिक प्रजनन भी लगातार देखने को मिल रहा है। मादा चीता KGP12 द्वारा चार शावकों को जन्म देना इसी कड़ी में एक और बड़ी उपलब्धि है। वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम लगातार इन चीतों की निगरानी कर रही है, ताकि शावकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दिया जा सके। 

चीता संरक्षण का केंद्र कूनो

कूनो बना चीता संरक्षण का प्रमुख केंद्र कूनो नेशनल पार्क पिछले कुछ वर्षों में भारत में चीता संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। यहां चीतों के लिए बेहतर प्राकृतिक आवास, पर्याप्त शिकार क्षेत्र और अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध कराई गई हैं। 
चार नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीता संरक्षण अभियान को नई मजबूती मिली है। आने वाले समय में कूनो में चीतों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें