Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › MP E-Scooty Scheme: मेधावी छात्रों का सम्मान, सीए…
A major gift for meritorious students (Image Source: Keertiman Media)
A major gift for meritorious students (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा Featured

MP E-Scooty Scheme: मेधावी छात्रों का सम्मान, सीएम मोहन यादव ने बांटी ई-स्कूटी की चाबी, छात्रा की स्कूटी पर की सवारी

MP E-Scooty Scheme: भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी। योजना के तहत प्रदेश के 7400 से अधिक होनहार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। ई-स्कूटी खरीदने वाले छात्रों के खाते में ₹1.20 लाख और पेट्रोल स्कूटी लेने वाले छात्रों को ₹90 हजार की राशि DBT के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 11:08 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:45 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MP E-Scooty Scheme: भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार (19 सितंबर) को उस वक्त माहौल की रंगत बदल गई, जब कैंपस में एक साथ सैकड़ों मेधावी स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे। मौका था राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम का, जहाँ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के होनहार छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान सीएम का एक अलग और बेहद आत्मीय अंदाज देखने को मिला। उन्होंने खुद कुछ स्टूडेंट्स को गाड़ी की चाबी सौंपी, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिर पढ़ाई से लेकर उनके सपनों तक पर बातचीत की। माहौल में उत्साह तब और बढ़ गया जब मुख्यमंत्री खुद एक छात्रा की स्कूटी पर पीछे बैठकर सवारी करते नजर आए।

छात्रों के खातों में सीधे पहुंचेगी राशि

इस योजना से प्रदेश भर के 7400 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार इसके तहत छात्रों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे पैसे भेजेगी:

  • ई-स्कूटी का विकल्प: ई-स्कूटी चुनने वाले छात्रों के खाते में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

  • पेट्रोल स्कूटी का विकल्प: पेट्रोल स्कूटी का विकल्प चुनने वाले स्टूडेंट्स को 90 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

सरकार इस पूरी योजना पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार का मकसद इस पहल के जरिए न सिर्फ मेधावी छात्रों के परिश्रम का सम्मान करना है, बल्कि उच्च शिक्षा के लिए उनकी राह को और आसान बनाना भी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें