Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Diler Kharkiya Attack: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिय…
diler kharkiya car firing threat case (Image Source: social media)
diler kharkiya car firing threat case (Image Source: social media)
राष्ट्रीय Featured

Diler Kharkiya Attack: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमला, गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपी रेंज रोवर

Diler Kharkiya Attack: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में सिंगर सुरक्षित रहे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

कीर्तिमान न्यूज
18 Sep 2026, 11:55 AM
हरियाणा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Diler Kharkiya Attack: प्रसिद्ध हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब अज्ञात बदमाशों ने उनकी रेंज रोवर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि हमले के दौरान सिंगर पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसने मामले को और ज्यादा गरमा दिया है। अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा—‘इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेते हैं। या तो हमारी कॉल का जवाब दो, वरना सीधी छाती में गोली मारी जाएगी।’

धमकी भरा यह पोस्ट वायरल होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। दिलेर मशहूर रागनी सम्राट राजेंद्र खरकिया के बेटे हैं, लिहाजा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अनिल पंडित और उसके साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

रागनी सम्राट के बेटे से लेकर हिट गानों के किंग बनने तक का सफर

8 अगस्त 1997 को भिवानी के खरक गांव में जन्मे दिलेर खरकिया को संगीत विरासत में मिला है। महज 9 साल की उम्र से अपने पिता राजेंद्र खरकिया के साथ रागनी के मंचों पर गाने वाले दिलेर का मन कभी पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगा। परिवार ने भी उनके हुनर को पहचाना और कभी बंदिशें नहीं लगाईं।

साल 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने वाले दिलेर ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली। उनके गाए गाने 'मोटो', 'लीलो चमन', 'जूती काली', 'हाई कोर्ट', 'कबूतरी' और 'आलू मटर' जैसे गानों ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

गायकों पर बढ़ते हमले: पंजाब से हरियाणा तक दहशत का माहौल

म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों पर हमले और रंगदारी मांगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते कुछ महीनों में सिंगर्स को निशाना बनाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में कनाडा के एबॉट्सफोर्ड इलाके में पंजाबी एक्टर और सिंगर एम्मी विर्क की गाड़ी पर भी देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई थी। हालांकि, एम्मी विर्क के पिता ने बाद में बयान जारी कर इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि हमला उनके बेटे को निशाना बनाकर नहीं किया गया था।

फिलहाल हरियाणा पुलिस दिलेर खरकिया मामले में सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रैक कर रही है और वारदात के पीछे किसी बड़े गैंगस्टर्स नेटवर्क का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें