Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Gorela Murder Case: चरित्र पर शक के चलते पति ने क…
Gorela murder case (Image Source: AI Photo)
Gorela murder case (Image Source: AI Photo)
बिलासपुर

Gorela Murder Case: चरित्र पर शक के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, झाड़ियों में फेंकी लाश

Gorela Murder Case: अंजनी गांव में झाड़ियों में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव छिपाने की कोशिश की थी।

कीर्तिमान न्यूज
15 Sep 2026, 08:18 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gorela Murder Case: गौरेला थाना इलाके के अंजनी गांव में झाड़ियों के बीच मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कत्ल के इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के पूर्णिया (थाना रूपौली) का रहने वाला सुमित कुमार यादव (32 वर्ष) अंजनी स्थित जेपी एग्रोटेक में मजदूरी करता है। 

बहस के बाद शुरू हुई हाथापाई 

नौ सितंबर की रात करीब दो बजे जब सुमित की नींद खुली तो उसकी पत्नी लक्ष्मी कुमारी कमरे में नहीं थी। जब वह उसे ढूंढने बाहर निकला, तो उसने लक्ष्मी को अपने ही एक परिचित जितेंद्र मंडल के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह देखते ही सुमित आपा खो बैठा और जितेंद्र को मारने दौड़ा, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पत्नी के इस कदम से बौखलाए सुमित और लक्ष्मी के बीच तीखी बहस और हाथापाई शुरू हो गई। 

शव को झाड़ियों में छिपाया 

गुस्से में आकर सुमित ने घर में रखे लोहे के चाकू से लक्ष्मी के गले पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की नीयत से शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया और खुद अनजान बनने का नाटक करने लगा। झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी सबसे पहले जेपी एग्रोटेक के अन्य मजदूरों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू की। 

न्यायिक रिमांड पर भेज दिया जेल 

शुरुआत में आरोपी पति पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई और फॉरेंसिक साक्ष्य सामने रखे गए, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जब्त कर आरोपी सुमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 238(ख) (साक्ष्य मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें