Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › अवैध रेत खनन : सांसद भोजराज नाग का बड़ा प्रहार, 2…
अवैध रेत उत्खनन का निरीक्षण
अवैध रेत उत्खनन का निरीक्षण
कांकेर (उत्तर बस्तर)

अवैध रेत खनन : सांसद भोजराज नाग का बड़ा प्रहार, 20 हाईवा व 18 मशीनें जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महानदी क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर सांसद भोजराज नाग ने दलबल के साथ अचानक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 से अधिक हाईवा वाहनों और 18 चेन माउंटेन मशीनों पर कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और रेत माफिया मौके से भाग खड़े हुए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 May 2026, 01:10 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 03:07 PM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन के कारोबार पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सांसद भोजराज नाग ने महानदी क्षेत्र में दलबल के साथ अचानक दबिश दी और मौके पर चल रहे अवैध खनन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन पाए गए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 20 से अधिक हाईवा वाहनों और 18 चेन माउंटेन मशीनों को जब्त/चिह्नित किया गया।

सांसद की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया। अचानक हुई छापेमारी के कारण कई स्थानों पर काम बंद हो गया और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी सख्त निगरानी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।

तहसीलदार को लगाई कड़ी फटकार, प्रशासन पर उठे सवाल

छापेमारी के दौरान सांसद भोजराज नाग ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने चारामा तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ला को अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने को लेकर कड़ी फटकार लगाई। सांसद ने साफ कहा कि जब इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है तो प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। गौरतलब है कि इससे पहले कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने 4 मई (सोमवार) को ही सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, क्षेत्र में गतिविधियां जारी रहने पर सांसद ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

खनिज विभाग की पहले की कार्रवाई और खुलासे

इससे पहले भी जिले के चारामा तहसील में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत खदानों के खिलाफ कई कार्रवाई की जा चुकी है। 5 अप्रैल को शिकायतों के आधार पर माहुद, भिलाई, तेलगुड़ा, भिरौद और करिहा क्षेत्रों में स्थित रेत खदानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई थीं।

विभागीय जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान भिलाई क्षेत्र से दो चेन माउंटेन मशीनें, तेलगुड़ा से दो मशीनें और भिरौद से एक मशीन जब्त की गई थी। इसके अलावा करिहा रेत खदान से रेत लेकर जा रहे दो हाईवा ट्रकों को भी पकड़ा गया था। जांच में पाया गया कि ये वाहन बिना ई-पास के रेत का परिवहन कर रहे थे और उनमें ओवरलोडिंग भी की गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें