📅 Saturday, 09 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड क्रूज़ पर मौत का साया : MV हॉन्डियस में फैले हंटावायरस ने 23 देशों में बढ़ाई दहशत, जानिए कैसे फैल रही यह बीमारी सावधान : नकली चांदी देकर असली जेवर उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों से हथियारों का जखीरा किया बरामद निगम में बवाल : आयुक्त के PA की पिटाई, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी का आरोप CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड क्रूज़ पर मौत का साया : MV हॉन्डियस में फैले हंटावायरस ने 23 देशों में बढ़ाई दहशत, जानिए कैसे फैल रही यह बीमारी सावधान : नकली चांदी देकर असली जेवर उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों से हथियारों का जखीरा किया बरामद निगम में बवाल : आयुक्त के PA की पिटाई, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी का आरोप
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी 65 समस्याएं, त्…
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्या
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्या
सरकारी सूचना

कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी 65 समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

महासमुंद में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं, जिसमें कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए और पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने को कहा। आवेदन खसरा सुधार, किसान सम्मान निधि, पेंशन, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास और अन्य समस्याओं से जुड़े थे। जिला स्तरीय अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 May 2026, 11:50 AM
📍 महासमुंद
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। 
साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

त्रुटि के संबंध में आवेदन

जनदर्शन में ग्राम मुढ़ेना महासमुंद निवासी उमेश कुमार चौहान ने खसरा क्रमांक त्रुटि के संबंध में आवेदन किया। इसी तरह कमरौद बागबाहरा निवासी छबेलाल पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रदाय करने हेतु, झलप निवासी बल्दूराम सेन ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत दावा आपत्ति के संबंध में, ग्राम ठाकुरदिया पिथौरा निवासी दिव्यांग रोहित ने विकलांग पेंशन प्रदाय किए जाने, ग्राम बोईरगांव बागबाहरा निवासी विनोद कुमार महानंद ने भूमि सीमांकन के लिए तथा ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली निवासी सुरेश साहू ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया। 
इसके अलावा अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष राशिफल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें