Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर ठगी : नौकरी के नाम पर ठगा, आरोपी के खिलाफ BNS में…
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला
रायपुर

ठगी : नौकरी के नाम पर ठगा, आरोपी के खिलाफ BNS में केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एम्स रायपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी कमलनारायण साहू ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कई लोगों से नियुक्ति का भरोसा देकर कुल 10.60 लाख रुपये वसूले। यह रकम अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में ली गई। कई महीनों तक नौकरी नहीं मिलने और लगातार टालमटोल के बाद पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 May 2026, 01:05 PM · अपडेट: 21 May 2026, 05:13 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस बार मामला All India Institute of Medical Sciences Raipur से जुड़ा है, जहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर ग्रामीणों से लाखों रुपए ऐंठ लिए गए। राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदी निवासी ओमकार वर्मा ने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित ओमकार वर्मा के मुताबिक गांव के ही रहने वाले आरोपी कमलनारायण साहू ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए एम्स रायपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने दावा किया कि उसकी ऊंचे अधिकारियों तक पहुंच है और वह आसानी से नियुक्ति करा सकता है। इसी भरोसे में आकर कई लोगों ने उसे मोटी रकम सौंप दी।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने अलग-अलग लोगों से कुल 10 लाख 60 हजार रुपए वसूले। ठगी के शिकार हुए लोगों में ओमकार वर्मा के भाई हरिनारायण वर्मा, महेश साहू की बेटी शीतल साहू और कीर्तन वर्मा के भाई प्रताप वर्मा शामिल हैं। बताया गया कि यह रकम 7 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 के बीच कई किस्तों में आरोपी को दी गई थी। आरोपी लगातार नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग की बात कहकर लोगों को भरोसे में लेता रहा।

नौकरी नहीं लगी तो खुली ठगी की पोल

कई महीनों तक इंतजार करने के बाद भी जब किसी को नौकरी नहीं मिली और आरोपी लगातार बहाने बनाने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद सभी ने मिलकर घुमका थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कमलनारायण साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घुमका थाना पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और बैंकिंग जानकारी भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

गौरतलब है कि इससे पहले भी एम्स रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आ चुका है। भिलाई के एक युवक से 14.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया था। साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा गया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की चिंता बढ़ा दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें