Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दर्शन शुरू :  जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, हेली…
AI फोटो
AI फोटो
Featured

दर्शन शुरू :  जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Kedarnath Temple के कपाट आज सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में भीड़ बढ़ गई और कुछ स्थानों पर यातायात दबाव देखा गया। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं, जिनमें स्वास्थ्य केंद्र, भोजन, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। इस शुभ अवसर पर Pushkar Singh Dhami भी उपस्थित रहे। वहीं Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए इसे भारत की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया और श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Apr 2026, 11:42 AM · अपडेट: 02 May 2026, 05:04 AM
उत्तराखंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा केदारनाथ धाम “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को करीब 51 क्विंटल फूलों से बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया, जिससे पूरा धाम दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आया।

कपाट खुलने के समय आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब हेलीकॉप्टर से मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच इस पवित्र क्षण में भाग लिया।

प्रशासन की व्यापक तैयारियां

बाबा केदार के प्रथम दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु पहले ही केदारनाथ धाम पहुंच चुके थे। कपाट खुलने के साथ ही भक्तों की भीड़ और बढ़ गई, जिसके कारण कई स्थानों पर सड़कों पर जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं।

पैदल यात्रियों के लिया विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पैदल यात्रा मार्ग पर विशेष इंतजाम किए हैं। मार्ग में जगह-जगह शौचालय, रुकने की व्यवस्था, गर्म पानी, बिजली और भोजन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा हर दो किलोमीटर की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार मिल सके।

पीएम ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खुलना आस्था, एकता और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा के इस पावन अवसर पर उनकी भावनाएं सभी श्रद्धालुओं के साथ हैं और उनकी कामना है कि बाबा केदार सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा उनकी यात्रा मंगलमय हो।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें