📅 Saturday, 02 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
IPL सट्टा का पर्दाफाश : 2 करोड़ का हिसाब मिला, मुख्य सरगना की तलाश जारी भीषण आग : नेशनल हाईवे के पास कुंवरपुर के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण क्रूज त्रासदी : बरगी डैम में 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन ने खोली सिस्टम की पोल विस्फोट : कांकेर में सुरक्षाबलों पर नक्सली प्रहार, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद नया खतरा : असंतुलित गर्मी और सर्दी से गर्भ में ही प्रभावित हो रही हमारी आने वाली पीढ़ी की औसत हाईट ई-रुपया : जेब में नकद का डिजिटल रूप, जानिए कैसे बदलेगा आपका लेन-देन IPL सट्टा का पर्दाफाश : 2 करोड़ का हिसाब मिला, मुख्य सरगना की तलाश जारी भीषण आग : नेशनल हाईवे के पास कुंवरपुर के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण क्रूज त्रासदी : बरगी डैम में 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन ने खोली सिस्टम की पोल विस्फोट : कांकेर में सुरक्षाबलों पर नक्सली प्रहार, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद नया खतरा : असंतुलित गर्मी और सर्दी से गर्भ में ही प्रभावित हो रही हमारी आने वाली पीढ़ी की औसत हाईट ई-रुपया : जेब में नकद का डिजिटल रूप, जानिए कैसे बदलेगा आपका लेन-देन
W 𝕏 f 🔗
होम खेल धोनी बनाम रोहित : आज फिर आमने-सामने CSK और MI, प्…
AI फोटो
AI फोटो
खेल ⭐ Featured

धोनी बनाम रोहित : आज फिर आमने-सामने CSK और MI, प्लेऑफ पर नजर

आज आईपीएल का सबसे बड़ा मुकाबला Chennai Super Kings और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा, जिसे ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है। यह मैच शाम 7:30 बजे MA Chidambaram Stadium में होगा। दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ हैं—CSK और MI दोनों के पास 5-5 खिताब हैं। धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में दोनों टीमों ने कई यादगार मुकाबले खेले हैं। अब तक MI का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है, लेकिन CSK ने भी अहम मैचों में जीत दर्ज की है। यह मुकाबला न सिर्फ प्रतिष्ठा का है, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 May 2026, 01:34 PM
📍 नई दिल्ली
आईपीएल में आज सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जब चेन्नई और मुंबई एक बार फिर आमने-सामने होंगी। क्रिकेट जगत में इस भिड़ंत को ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है, क्योंकि दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और चर्चित फ्रेंचाइज़ हैं। चेन्नई और मुंबई का शानदार मुकला आज शाम 7:30 बजे एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा ।
दोनों टीमों का इतिहास भी इस मुकाबले को और खास बनाता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने  धोनी  की कप्तानी में 5 बार आईपीएल खिताब जीता है और अपनी निरंतरता के लिए जानी जाती है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने  रोहित के नेतृत्व में 5 ट्रॉफी अपने नाम की हैं और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए पहचानी जाती है ।

चेन्नई  बनाम  मुंबई 

चेन्नई  और मुंबई के बीच मुकाबले हमेशा रोमांच से भरपूर रहे हैं आईपीएल फाइनल समेत कई बड़े मैचों में दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां कई बार आखिरी गेंद तक मुकाबला गया है। यही वजह है कि इस मैच को लीग की सबसे बड़ी टक्कर माना जाता है। आज का मैच भी दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह प्लेऑफ की दौड़ को प्रभावित कर सकता है। 
दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कई अहम मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है,जो  इस टक्कर को खास बनाता है । 

आईपीएल करियर 

आईपीएल फाइनल का इतिहास, जहां दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आई हैं । वर्ष 2010 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की थी, जबकि 2013 और 2015 में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी। सबसे यादगार मुकाबला 2019 का फाइनल रहा, जहां मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 1 रन से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। इस स्पर्धा  की एक और बड़ी खासियत दोनों टीमों की कप्तानी रही है। 
चेन्नई सुपर किंग्स को लंबे समय तक एम एस धोनी ने नेतृत्व दिया, जिनकी शांत रणनीति और अनुभव ने टीम को कई सफलताएं दिलाईं। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए। दोनों टीमों ने अब तक 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जीतकर खुद को लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ के रूप में स्थापित किया है। यही कारण है कि जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहता है।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें