Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले
W 𝕏 f
होम धमतरी बीस साल बाद खरेंगा में जुटे स्कूल के पूर्व  विद्य…
हेमंत का हुआ सम्मान
हेमंत का हुआ सम्मान
धमतरी

बीस साल बाद खरेंगा में जुटे स्कूल के पूर्व  विद्यार्थियों ने किया व्याख्याता हेमंत डड़सेना का सम्मान

महासमुंद के शासकीय आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता हेमंत डड़सेना को धमतरी जिले के खरेगा में आयोजित पूर्व छात्रों के सम्मेलन में उत्कृष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
24 Apr 2026, 07:27 PM
धमतरी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा में शिक्षा प्राप्त कर चुके वर्ष 1995 से 2015 तक के पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक जीवन को संवारने वाले शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया और पुरानी यादों को ताजा किया।

कार्यक्रम में उस दौर के कई शिक्षक एवं सैकड़ों पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, जिसके लिए छात्रों ने सर्वसम्मति से महासमुंद के शासकीय आत्मानंद हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याता हेमंत डड़सेना का चयन किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

खरेंगा स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षकगण

हेमंत डड़सेना की प्रथम नियुक्ति वर्ष 1998 में हुई थी और उन्होंने अपने शिक्षण कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हेमंत डड़सेना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने इसे अपने विद्यार्थियों के प्रेम और विश्वास का प्रतीक बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य शिक्षकों को भी विद्यार्थियों ने सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा की झलक देखने को मिली और वातावरण भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर बच्चों ने बताया कि आज बेहतर शिक्षा की वजह से वे लोग प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक ओहदों के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नाम कमा रहे हैं। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें