Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम मीटर लगाने के नाम पर ठगी: रायपुर में कारोबारी से …
देवेन्द्र नगर थाना
देवेन्द्र नगर थाना

मीटर लगाने के नाम पर ठगी: रायपुर में कारोबारी से 7 लाख की ऑनलाइन लूट

रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र में एक कारोबारी से बिजली मीटर लगाने के नाम पर साइबर ठगी की गई। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर कॉल किया और ₹13 के भुगतान के बहाने एक फर्जी लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खातों से कुल ₹7,02,472 आठ ट्रांजैक्शन में निकाल लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और लोगों को अनजान लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Apr 2026, 10:00 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर में मीटर लगाने के नाम पर ठगी ने कारोबारी से 6 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर पहले फोन किया, फिर लिंक भेजकर मोबाइल हैक किया और अलग-अलग किश्तों में रकम निकाल ली। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-2 निवासी आशीष भाई देसाई (किरायेदार) लेमिनेट का काम करते हैं। उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को नया बिजली मीटर लगाने के लिए दलदल सिवनी-मोवा स्थित बिजली कार्यालय में आवेदन दिया था। इसी बीच 4 अप्रैल की सुबह करीब 8:20 बजे उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया।
खुद को बताया विभाग का 
कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि मीटर प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद ठग ने दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल किया और एक लिंक भेजा, जिसमें बिजली विभाग का लोगो भी दिखाई दे रहा था। भरोसे में आकर पीड़ित ने लिंक ओपन कर दिया।
लिंक क्लिक करते ही मोबाईल हैक 
लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद ठग ने बैंक खातों से रकम निकालना शुरू कर दिया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से 6 किश्तों में 6,03,472 रुपए और एचडीएफसी बैंक के खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 8 ट्रांजैक्शन में 7,02,472 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। पीड़ित को जब खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलने लगे, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बोली: अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचे, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही फोन पर मांगी गई जानकारी साझा करें। सरकारी विभाग कभी भी इस तरह लिंक भेजकर भुगतान नहीं कराते। साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें