Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › ‘युवा फेस्ट-2026’ का भव्य समापन, संगीत और प्रतिभा…
दो दिवसीय 'युवा फेस्ट' का समापन
दो दिवसीय 'युवा फेस्ट' का समापन

‘युवा फेस्ट-2026’ का भव्य समापन, संगीत और प्रतिभा का दिखा शानदार संगम

धमतरी के पीजी कॉलेज में आयोजित ‘युवा फेस्ट-2026’ का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में टंकराम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। ‘दायरा बैंड’ (जादू बस्तर) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें पीजी कॉलेज ने रनिंग ट्रॉफी जीती। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रतिभा, कौशल और नवाचार का मंच देना रहा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Apr 2026, 10:52 AM · अपडेट: 26 Oct 2026, 03:56 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
धमतरी के पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय 'युवा फेस्ट-2026' का आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में समापन हुआ। इस महाकुंभ ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत के अद्भुत संगम से पूरे शहर को ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में मंत्री वर्मा ने कहा कि ​युवा फेस्ट जैसे आयोजन न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं, बल्कि उनमें नवाचार और आत्मविश्वास का संचार भी करते हैं। आज का युवा ही 'विकसित भारत-2047' का मुख्य आधार स्तंभ है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर आप सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा-कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

‘जादू बस्तर’ ने बिखेरा संगीत का जादू

कार्यक्रम के अंतिम दिन 'दायरा बैंड' (जादू बस्तर) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। बैंड ने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और समकालीन फ्यूजन के ऐसे सुर छेड़े कि पूरा परिसर झूम उठा। लोक और आधुनिक संगीत के इस बेजोड़ मेल ने युवा पीढ़ी के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के दर्शकों का मन मोह लिया।

​प्रशासन की सराहना और प्रतिभाओं का सम्मान

मंत्री वर्मा ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विशेषकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने भी युवाओं से अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।
"समापन समारोह में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल और नवाचार से जुड़ी 23 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पीजी कॉलेज ने इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनिंग ट्रॉफी अपने नाम की।"

​कौशल और संवाद का मंच

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि फेस्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना था, जहाँ वे स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और कला-संस्कृति के व्यावहारिक ज्ञान से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा। विभाग और महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ यह आयोजन जिले के युवाओं के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें