Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर विकास की रफ्तार तेज : बस्तर में सड़क-पुल निर्माण …
पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़क-पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की
पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़क-पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की
रायपुर

विकास की रफ्तार तेज : बस्तर में सड़क-पुल निर्माण को रफ्तार, पीडब्ल्यूडी सचिव ने अफसरों-ठेकेदारों को दिए सख्त निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोंडागांव में बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश में संपर्क से कटने वाले गांवों के लिए बारहमासी सड़क और पुल निर्माण को प्राथमिकता देने, लंबित भुगतान जल्द जारी करने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 May 2026, 05:50 PM · अपडेट: 19 May 2026, 04:21 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सोमवार को कोंडागांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और तय समय-सीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल के कई गांव आज भी बारिश के मौसम में सड़क संपर्क से कट जाते हैं, इसलिए ऐसे क्षेत्रों में बारहमासी सड़क और पुल निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में कोंडागांव कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, वन मंडलाधिकारी दिव्या गौतम, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव,  ज्ञानेश्वर कश्यप और अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी सहित तीनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सचिव बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी ठेकेदार का भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर हर महीने नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों की गति प्रभावित न हो। उन्होंने ठेकेदारों से भी अपील की कि कार्यस्थलों पर आने वाली समस्याओं और बाधाओं की जानकारी समय पर विभागीय अधिकारियों को दें। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

नक्सलमुक्त बस्तर में अब तेज होंगे विकास कार्य

बंसल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब दूरस्थ और पहुंचविहीन गांवों तक सड़क और पुल निर्माण तेजी से होना चाहिए। उन्होंने लोगों की जरूरत और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए नई सड़क और पुल परियोजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के साथ शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल द्रुतगामी सड़कों के निर्माण के लिए 15 अगस्त तक सभी आवश्यक इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि बस्तर में बेहतर सड़क नेटवर्क विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भवन, सड़क और पुल निर्माण कार्यों की पूरी जानकारी रखें तथा नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली खिड़कियां, दरवाजे, टाइल्स, सैनिटरी सामग्री, नल और पेंट का ही उपयोग किया जाए।

उन्होंने केशकाल घाटी बायपास सड़क परियोजना की समीक्षा करते हुए वन विभाग को पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों में देरी न हो।

लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक में सचिव बंसल ने साफ शब्दों में कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले और काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने, डिग्रेड करने और आवश्यकता पड़ने पर अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने, नियमित फील्ड विजिट कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने तथा न्यायालयीन मामलों में समय पर शासन की ओर से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सर्किट हाउसों और विश्राम गृहों के बेहतर रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

खड़कघाट पुल निर्माण का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देश

कोंडागांव में समीक्षा बैठक के बाद सचिव मुकेश कुमार बंसल जगदलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने इंद्रावती नदी पर निर्माणाधीन खड़कघाट पुल का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 44 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इस उच्च स्तरीय पुल को क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता और तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर मशीनरी और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। श्री बंसल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से बस्तर क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें