📅 Sunday, 03 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
नई सौगात :  5 नई हाई-स्पीड ट्रेनों से अब आपका सफर होगा आसान चुनावी हार की सनक : पूर्व नेता ने पूरे गांव का पानी रोका, तलवार लहराकर ग्रामीणों को धमकाया सीएम साय : नन्हीं बच्ची को गोद में लेकर दिया स्नेह, डॉक्टर बनने के सपने पर दी शुभकामनाएं अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार शिशुपाल पर्वत बना डेथ पॉइंट : प्रशासन मौन, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ वसूली सुशासन तिहार 2026 : CM साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू, गांव-गांव पहुंचकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक नई सौगात :  5 नई हाई-स्पीड ट्रेनों से अब आपका सफर होगा आसान चुनावी हार की सनक : पूर्व नेता ने पूरे गांव का पानी रोका, तलवार लहराकर ग्रामीणों को धमकाया सीएम साय : नन्हीं बच्ची को गोद में लेकर दिया स्नेह, डॉक्टर बनने के सपने पर दी शुभकामनाएं अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार शिशुपाल पर्वत बना डेथ पॉइंट : प्रशासन मौन, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ वसूली सुशासन तिहार 2026 : CM साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू, गांव-गांव पहुंचकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना सीएम साय : नन्हीं बच्ची को गोद में लेकर दिया स्ने…
सीएम साय ने मानविका स्नेहपूर्वक उठाया गोद में
वीडियो देखें
सीएम साय ने मानविका स्नेहपूर्वक उठाया गोद में
🔴 BREAKING सरकारी सूचना

सीएम साय : नन्हीं बच्ची को गोद में लेकर दिया स्नेह, डॉक्टर बनने के सपने पर दी शुभकामनाएं

जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने 4 वर्षीय बच्ची मानविका चौहान से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाकर उससे बातचीत की, जब बच्ची ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो मुख्यमंत्री ने उसे आशीर्वाद दिया और अपने चश्मे से उसे स्नेहपूर्वक उत्साहित किया। यह भावुक क्षण वहां मौजूद लोगों के लिए शासन और जनसंपर्क की संवेदनशीलता का उदाहरण बन गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 May 2026, 02:30 PM
📍 रायपुर
सुशासन तिहार के दौरान जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में एक ऐसा आत्मीय और भावुक क्षण सामने आया, जिसने वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के मन को गहराई से छू लिया और पूरे वातावरण को संवेदनाओं से भर दिया। यह दृश्य  उस मानवीय स्पर्श का जीवंत उदाहरण बन गया, जहां शासन और संवेदना एक साथ दिखाई देते हैं।
सुशासन तिहार के दौरान जैसे ही सीएम विष्णुदेव साय की नजर 4 वर्षीय नन्हीं बच्ची मानविका चौहान पर पड़ी, वे  सहज भाव से उसके पास पहुंच गए। उनके इस स्वाभाविक और अनायास कदम ने पूरे माहौल को एक अलग ही अपनत्व के वातावरण में बदल दिया।

आत्मीय संवाद और बच्चे के सपने

मुख्यमंत्री साय ने स्नेहपूर्वक बच्ची को अपनी गोद में उठाया और मुस्कुराते हुए उससे आत्मीय संवाद करने लगे। उनके चेहरे पर झलकता स्नेह और व्यवहार की सरलता इस बात को दर्शा रही थी कि सच्चा नेतृत्व वही होता है, जो लोगों के बीच जाकर उनके अपनेपन को महसूस करता है। मुख्यमंत्री साय के पूछने पर मासूमियत भरी आवाज़ में जब मानविका ने तुतलाते हुए कहा - "मुझे डॉक्टर बनना है", तो उस छोटे-से वाक्य में एक बड़े सपने की झलक साफ दिखाई दे रही थी। 
यह सुनकर मुख्यमंत्री साय के चेहरे पर सहज और स्नेहिल मुस्कान उभर आई। उन्होंने पूरे अपनत्व के साथ बच्ची को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह संवाद भले ही कुछ क्षणों का रहा, लेकिन उसमें जो भावनात्मक गहराई थी, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को यह महसूस कराया कि छोटे बच्चों के सपनों को भी सही प्रोत्साहन देने का कार्य भी मुख्यमंत्री का रहे हैं। इसी आत्मीयता में मुख्यमंत्री साय ने अपने पास रखा चश्मा निकालकर बड़े प्यार से बच्ची को पहनाया और उसे पुचकारते हुए उसका हौसला बढ़ाया। 

स्नेह और प्रोत्साहन का अनोखा क्षण

मानविका की माता दीपांजलि चौहान ने बताया कि उनकी बेटी मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित थी और उनसे मिलकर अत्यंत खुश हुई। उन्होंने इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक यादगार अनुभव बन गया है।
यह पूरा प्रसंग संवेदनशील और जनसरोकार से जुड़े नेतृत्व का सजीव उदाहरण बन गया, जहां शासन केवल योजनाओं और नीतियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्नेह, संवाद और विश्वास के माध्यम से सीधे लोगों के दिलों तक अपनी जगह बनाता है।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें