Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › विदेश › कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप : 132 लोगो…
कोलंबिया में भूकंप से तबाही
कोलंबिया में भूकंप से तबाही
विदेश Featured

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप : 132 लोगों की मौत, कई हवाई अड्डे बंद और राष्ट्रीय आपदा घोषित

कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत और 570 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। कई इमारतें, अस्पताल और स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 11 Aug 2026, 10:07 AM · अपडेट: 23 Sep 2026, 11:40 PM
कोलंबिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार तड़के आए एक विनाशकारी भूकंप ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। स्थानीय समयानुसार 10 अगस्त की सुबह 7:34 बजे आए 7.4 तीव्रता के इस भूकंप में अब तक कम से कम 132 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 570 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने के कारण हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कोलंबिया के चोको प्रांत में सैन जोस डेल पालमार से लगभग 5 किलोमीटर पूर्व में था। झटके इतने तेज थे कि इसे कोलंबिया में 21वीं सदी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जा रहा है। 

इमारतों का मलबा और ढहे हुए अस्पताल

भूकंप का सबसे घातक असर चोको प्रांत और कोलंबिया के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्रों में देखने को मिला है। सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक:

  • रहवासी मकान: 1,577 से अधिक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 37 पूरी तरह जमींदोज हो गए।

  • व्यावसायिक स्थान: 60 से अधिक व्यावसायिक इमारतें ढह चुकी हैं।

  • सार्वजनिक ढांचा: 18 स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) और 52 स्कूल इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

भूकंप के बाद की तबाही
सभी उड़ाने तत्काल रोकी गई 

पेरेइरा शहर इस त्रासदी का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां अकेले 60 लोगों की जान गई है। यहां स्थित माटेकाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक हिस्सा गिर जाने के कारण हवाई सेवाओं पर ब्रेक लग गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेरेइरा, मनिजालेस, आर्मेनिया, किब्दो, कार्तागो और बुएनावेंचुरा समेत छह बड़े हवाई अड्डों पर सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। भूकंप के झटके सिर्फ कोलंबिया तक सीमित नहीं रहे। वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा में भी धरती हिलने से अफरा-तफरी मच गई। 

राष्ट्रीय आपदा की घोषणा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इमारतें हिलते समय धमाके जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर सड़कों की ओर भागे। कोलंबिया सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देशभर में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा कर दी है। प्रभावित इलाकों में सेना और आपातकालीन बचाव दल (Search and Rescue Teams) लगातार मलबा हटाने और लोगों को निकालने के काम में जुटे हैं। इस बीच इक्वाडोर समेत कई पड़ोसी देशों ने संकट की इस घड़ी में बचावकर्मी और राहत सामग्री भेजने का भरोसा दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें