Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
W 𝕏 f
होम › रायपुर › आईआईटी से केबीसी की हॉट सीट तक : 1.5 लाख की नौकरी…
योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख
योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख
रायपुर

आईआईटी से केबीसी की हॉट सीट तक : 1.5 लाख की नौकरी ठुकराने वाले योगेश साहू ने जीते 50 लाख 

भाटापारा के 23 वर्षीय IIT बॉम्बे ग्रेजुएट योगेश साहू ने KBC 18 में शानदार खेल दिखाते हुए 50 लाख रुपये जीते। 1.5 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़कर वह IAS बनने के लिए UPSC की तैयारी कर रहे हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 12:52 PM · अपडेट: 09 Oct 2026, 11:54 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कौन बनेगा करोड़पति 18' का ताजा एपिसोड भाटापारा (छत्तीसगढ़) के 23 वर्षीय योगेश साहू के नाम रहा। आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में टॉप करने वाले योगेश जब बिग बी के सामने हॉट सीट पर पहुंचे, तो उनके ज्ञान और हौसले ने सदी के महानायक का दिल जीत लिया। योगेश की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी प्रेरणादायक है। उनके पिता पेशे से ड्राइवर हैं और महीने में महज 20 हजार रुपये कमाते हैं। 

पिता ने दी सिविल सर्विसेज तैयारी की हिम्मत

घर के गुजारे के लिए 11 हजार रुपये रखकर बाकी रकम मालिक के पास बचत के रूप में रखनी पड़ती है। ऐसे आर्थिक तंगहाली वाले परिवार से आने के बावजूद योगेश ने आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी ठुकरा दी। वजह थी-आईएएस बनने का सपना। जब योगेश ने इस नौकरी और अपने यूपीएससी के सपने को लेकर पिता से बात की, तो पिता ने बिना झिझक बेटे को सिविल सर्विसेज की तैयारी जारी रखने की हिम्मत दी। 

सवालिया निशान पर अंतिम लाइफलाइन का इस्तेमाल 

शो में आगे बढ़ते हुए योगेश के सामने 50 लाख रुपये के लिए एक विजुअल सवाल रखा गया। स्क्रीन पर शहरों के नाम और साल (कोलकाता- 1913, स्कोप्ये -1979, शांतिनिकेतन - 1998, विदिशा - 2014) की एक टेबल थी और सवालिया निशान की जगह सही शहर चुनना था। योगेश ने अपनी अंतिम लाइफलाइन 'संकेत सूचक' का इस्तेमाल किया। हिंट मिला कि सही जवाब तमिलनाडु का एक शहर है। 

जोखिम न उठाते हुए गेम से किया क्विट 

योगेश ने तुरंत अपना दिमाग लगाया और समझ गए कि यह सूची भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं के जन्मस्थान और पुरस्कार मिलने के वर्ष की है। उन्होंने 'तिरुचिरापल्ली' को सही जवाब चुना, जो सीवी रमन का जन्मस्थान है। 50 लाख रुपये जीतने के बाद जब 1 करोड़ रुपये का सवाल आया, तो योगेश ने कोई बड़ा जोखिम न उठाते हुए गेम से सम्मानजनक क्विट करने का फैसला किया। 

पिता की मदद न कर पाने का मलाल 

जीत के बाद भावुक होकर योगेश ने कहा कि केबीसी उनके जीवन में बिल्कुल सही समय पर आया है। उन्होंने साझा किया कि उनके दोस्त आज अपनी नौकरियों में अच्छा कमा रहे हैं, जबकि वे घर के लिए आर्थिक योगदान नहीं दे पा रहे थे। 23 साल की उम्र में पिता की मदद न कर पाने का मलाल उन्हें था, लेकिन अब इस धनराशि से वे अपने परिवार की जिम्मेदारियां बांट सकेंगे और अपनी यूपीएससी की पढ़ाई भी मजबूती से जारी रखेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें