Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
W 𝕏 f
होम › रायपुर › ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्…
रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर ईडी की कार्रवाई
रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर ईडी की कार्रवाई
रायपुर

ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ईडी ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित निवास पर दबिश दी। टीम वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह कार्रवाई राज्य में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जारी जांच के बीच हुई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 12:23 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 02:03 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में जारी बहुचर्चित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बीच गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने धमतरी स्थित कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित निवास पर दबिश दी। सुबह लगभग सात बजे दो वाहनों में पहुंचे ईडी के अफसरों के साथ सुरक्षा बलों के सशस्त्र जवान भी तैनात रहे। 

काफी समय से केंद्रीय जांच एजेंसियों के दायरे में 

करीब आठ सदस्यों वाली यह टीम घर के भीतर वित्तीय दस्तावेजों, लेन-देन के हिसाब और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। सुरक्षा के लिहाज से परिसर के बाहर कड़ा पहरा तैनात किया गया है। इसके साथ ही, रायपुर में भी अग्रवाल से जुड़े कुछ अन्य संभावित ठिकानों पर एजेंसी की समानांतर जांच की खबरें सामने आ रही हैं। रामगोपाल अग्रवाल पिछले काफी समय से केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। 

आधिकारिक बयान जारी नहीं 

दिलचस्प बात यह है कि वह बीते लगभग तीन सालों से किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या मंच पर नजर नहीं आए हैं। इस दौरान उनके देश में रहने या विदेश जाने को लेकर लगातार तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। माना जा रहा है कि ईडी की यह नई दबिश इसी लंबे समय से चल रही जांच की एक अगली कड़ी है। हालांकि, इस पूरे सर्च ऑपरेशन को लेकर एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या ब्योरा जारी नहीं किया गया है। 

कमीशनखाेरी से सरकार को हुआ भारी नुकसान 

राज्य में शराब, कोयला परिवहन और कस्टम मिलिंग में कथित अनियमितताओं की समानांतर जांच ईडी और राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) द्वारा की जा रही है। जांच एजेंसियों के दावों के अनुसार, साल 2019 से 2022 के बीच राज्य की सरकारी शराब वितरण प्रणाली में एक कथित सिंडिकेट के जरिए अवैध बिक्री और कमीशनखोरी का खेल चला, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा। 

कई बड़ी हस्तियों की भूमिका पर सवाल 

एजेंसियों ने इस पूरे कथित नेटवर्क में लगभग 3,200 करोड़ रुपये के वित्तीय हेरफेर का अनुमान जताया है। जांच के सिलसिले में अब तक कई प्रशासनिक अधिकारियों, आबकारी विभाग के अफसरों, कारोबारियों और राजनीतिक हस्तियों की भूमिका पर सवाल उठे हैं। हालांकि, इन सभी आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना अभी बाकी है और मामला फिलहाल अदालत व जांच एजेंसियों के समक्ष विचाराधीन है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें