Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम…
उज्जैन में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा
उज्जैन में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा
राष्ट्रीय

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग ने 28 घरों में चलाया सर्वे अभियान

उज्जैन के ऋषि नगर में स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित 60 वर्षीय महिला की इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 49 में सर्वे अभियान चलाकर 28 घरों के लोगों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। राहत की बात है कि सर्वे के दौरान किसी अन्य व्यक्ति में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण नहीं मिले।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 09:21 AM · अपडेट: 01 Oct 2026, 09:29 AM
उज्जैन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
उज्जैन के ऋषि नगर इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ स्वाइन फ्लू (H1N1) से पीड़ित एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है और प्रभावित इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला को 28 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय अवंती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 31 जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन मोड में 

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत इंदौर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई। एहतियात के तौर पर वार्ड क्रमांक 49 स्थित महिला के घर के आसपास के इलाकों में गहन सर्वे अभियान चलाया गया। 

सर्वे में नहीं पाया लक्षण 

टीम ने आसपास के 28 घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य का हाल जाना और स्वाइन फ्लू से जुड़े लक्षणों के बारे में पूछताछ की। गनीमत यह रही कि इस सर्वे में किसी भी व्यक्ति में संक्रमण या इससे मिलते-जुलते लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिलहाल विभाग पूरे इलाके पर पैनी नजर बनाए हुए है।

स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण और बचाव 

  • अचानक तेज बुखार आना और ठंड लगना

  • लगातार खांसी, गले में खराश और नाक बहना

  • सिरदर्द, बदन दर्द और अत्यधिक थकान महसूस होना

  • कुछ मामलों में उल्टी या दस्त की समस्या

रखे इन बातों का ध्यान 

छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी गंभीर बीमारी (जैसे डायबिटीज, सांस की बीमारी) से जूझ रहे लोगों में यह संक्रमण तेजी से गंभीर रूप ले सकता है। यदि सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में दर्द महसूस हो या तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगे, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें