Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक …
नैला-सर्खों रोड हादसा
नैला-सर्खों रोड हादसा
जांजगीर-चांपा

हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम

नैला-सर्खों मार्ग पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 11:40 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 09:22 PM
जांजगीर - चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नैला-सर्खों मार्ग पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

चांपा से लौट रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी निवासी बुद्धेश्वर यादव (40 वर्ष) रविवार शाम अपनी बाइक से बाराद्वार से घर लौट रहा था। इसी दौरान पलाड़ी चौक के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही बाराद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

घटना से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने नैला-सर्खों मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग करने लगे। करीब कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी। इसके बाद प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात पर चक्काजाम समाप्त किया गया।

परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता

बताया गया कि मृतक के परिजनों को वाहन मालिक की ओर से 50 हजार रुपए नगद सहायता दी गई। वहीं शासन की ओर से भी 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ।

ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें