Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › धमतरी › कार्रवाई : 2.6 करोड़ का 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस…
तस्करों की गिरफ्तारी
तस्करों की गिरफ्तारी
धमतरी

कार्रवाई : 2.6 करोड़ का 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। नाकेबंदी के दौरान श्याम तराई इलाके में एक कार और पिकअप वाहन से गांजा बरामद हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jun 2026, 03:16 PM · अपडेट: 19 Oct 2026, 06:54 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

धमतरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अर्जुनी थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की ओर से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा रायपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने श्याम तराई इलाके में सघन नाकेबंदी कर दी।

नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार और पिकअप वाहन को रोका। जब दोनों वाहनों की गहन तलाशी ली गई तो उसमें सफेद बोरियों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही सभी को हिरासत में ले लिया।

480 किलो गांजा बरामद, कीमत 2.6 करोड़ रुपये

तलाशी के दौरान कुल 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। यह अब तक जिले की सबसे बड़ी गांजा जब्ती में से एक मानी जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने रायपुर निवासी नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं।

सब्जी की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड करते थे। इसके बाद इसे रायपुर और आगे उत्तर प्रदेश तक सप्लाई करने की योजना थी।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था, जिसका उद्देश्य गांजे की बड़ी खेप को रायपुर होते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंचाना था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

धमतरी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है, और जल्द ही इस तस्करी रैकेट के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें