📅 Thursday, 28 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
घोटाला : ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर हो रही थी बिक्री, आबकारी विभाग की दबिश में 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड घोटाला : ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर हो रही थी बिक्री, आबकारी विभाग की दबिश में 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड
W 𝕏 f 🔗
होम सेहत ADHD :  केवल बच्चों की समस्या नहीं, बड़ी संख्या म…
महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य
महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य
सेहत

ADHD :  केवल बच्चों की समस्या नहीं, बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रभावित

ADHD यानी ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और अत्यधिक सक्रियता से जुड़ा मानसिक विकार को लंबे समय तक केवल बच्चों और पुरुषों से जुड़ी समस्या माना जाता रहा, लेकिन नई रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के अनुसार बड़ी संख्या में महिलाएं भी इससे प्रभावित होती हैं। महिलाओं में इसके लक्षण अक्सर अलग तरीके से दिखाई देते हैं, जैसे बार-बार भूलना, मानसिक थकान, भावनात्मक तनाव, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और समय प्रबंधन में कठिनाई।

कीर्तिमान नेटवर्क
28 May 2026, 05:48 PM
📍 नई दिल्ली
दुनियाभर में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है और अब महिलाओं में ADHD यानी ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और अत्यधिक सक्रियता से जुड़ा मानसिक विकार को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है। लंबे समय तक ADHD को केवल बच्चों खासकर लड़कों से जुड़ी समस्या माना जाता रहा लेकिन अब विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर से प्रभावित होती हैं और अक्सर उन्हें सही समय पर पहचान और इलाज नहीं मिल पाता, महिलाओं में ADHD के लक्षण पुरुषों से अलग तरीके से दिखाई देते हैं। यही वजह है कि कई महिलाओं को वर्षों तक यह पता ही नहीं चल पाता कि उनकी लगातार भूलने की आदत, मानसिक थकान, भावनात्मक अस्थिरता या ध्यान केंद्रित न कर पाने की समस्या वास्तव में ADHD से जुड़ी हो सकती है

ADHD क्या है 

ADHD ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और अत्यधिक सक्रियता से जुड़ा मानसिक विकार एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है जिसमें व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने, समय प्रबंधन करने, भावनाओं को नियंत्रित करने और रोजमर्रा के काम व्यवस्थित तरीके से करने में कठिनाई होती है,आमतौर पर ADHD को तीन मुख्य रूपों में देखा जाता है यानी ध्यान की कमी वाला प्रकार, अत्यधिक सक्रियता वाला प्रकार और संयुक्त प्रकार  जिसमें दोनों तरह के लक्षण मौजूद होते हैं डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं में अक्सर inattentive type ज्यादा देखा जाता है, इसलिए उनके लक्षण आसानी से पहचान में नहीं आते

महिलाओं में ADHD छिपा रह जाता है

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समाज में लंबे समय तक यह धारणा रही कि ADHD केवल शरारती या अत्यधिक सक्रिय बच्चों की समस्या है क्योंकि लड़कियों में यह समस्या अक्सर शांत व्यवहार, लगातार सोचते रहना, भावनात्मक तनाव, आत्मविश्वास की कमी या चीजें भूलने के रूप में सामने आती है, इसलिए इसे सामान्य व्यवहार मान लिया जाता है कई बार परिवार और शिक्षक इसे “लापरवाही”, “आलस” या “भावुक स्वभाव” समझ लेते हैं जबकि वास्तविक कारण ADHD हो सकता है इसे बड़ी संख्या में महिलाओं को 25 से 40 वर्ष की उम्र के बीच जाकर पहली बार ADHD का सही निदान मिल पाता है

महिलाओं में ADHD के सामान्य लक्षण

महिलाओं में केंद्रित करने में कठिनाई और अत्यधिक सक्रियता से जुड़ा मानसिक विकार के लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं लेकिन कुछ संकेत आमतौर पर दिखाई देते हैं
  •  छोटी-छोटी चीजें बार-बार भूल जाना
  •  काम शुरू करना लेकिन पूरा न कर पाना
  •  समय प्रबंधन में परेशानी
  •  लगातार मानसिक थकान महसूस होना
  •  बातचीत के दौरान ध्यान भटकना
  •  भावनात्मक उतार-चढ़ाव ज्यादा होना
  •  चिंता और तनाव बढ़ना
  •  रोजमर्रा के कामों में अव्यवस्था
  •  मल्टीटास्किंग के बावजूद मानसिक दबाव बढ़ना
  •  आत्मविश्वास में कमी महसूस होना
 कई महिलाएं अपने लक्षणों को छिपाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करती हैं, जिससे वे बाहर से सामान्य दिखती हैं लेकिन अंदर से लगातार मानसिक दबाव में रहती हैं

करियर और रिश्तों पर असर

ADHD केवल ध्यान की समस्या नहीं बल्कि यह महिलाओं के करियर, रिश्तों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल सकता है कई महिलाओं को ऑफिस में समय प्रबंधन, डेडलाइन और काम व्यवस्थित रखने में दिक्कत होती है वहीं घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लगातार मानसिक दबाव बढ़ने से तनाव और भावनात्मक थकान की समस्या बढ़ सकती है  कई महिलाएं खुद को “असफल” या “कम सक्षम” समझने लगती हैं जबकि असल में वे एक मेडिकल स्थिति से जूझ रही होती हैं

मानसिक स्वास्थ्य से संबंध

डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं में ADHD का सही समय पर पता न चलने पर चिंता, अवसाद और खुद को कम आंकने की भावना जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं कई मामलों में महिलाओं को पहले चिंता, अवसाद का इलाज दिया जाता है लेकिन बाद में पता चलता है कि मूल समस्या ADHD थी लगातार मानसिक दबाव और खुद को नियंत्रित रखने की कोशिश महिलाओं को भावनात्मक रूप से थका सकती है

ADHD का इलाज संभव है

डॉक्टरों के अनुसार ADHD को पूरी तरह “खत्म” नहीं किया जा सकता लेकिन सही इलाज और जीवनशैली से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है इसके इलाज में व्यवहार सुधार उपचार, परामर्श या मनोवैज्ञानिक सलाहऔर कुछ मामलों में दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, समय प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य सपोर्ट ADHD से जूझ रही महिलाओं के लिए काफी मददगार हो सकता है

परिवार और समाज 

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं में ADHD को समझने के लिए परिवार और समाज की सोच बदलना भी बेहद जरूरी है हर भूलने की आदत या भावनात्मक प्रतिक्रिया को “ड्रामा” या “कमजोरी” मानना सही नहीं है, यदि किसी महिला को लंबे समय से ध्यान केंद्रित करने, भावनाओं को नियंत्रित करने या रोजमर्रा के काम संभालने में कठिनाई हो रही है, तो उसे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें