Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर किसानों के लिए अलर्ट : 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा…
किसान फसल बीमा
किसान फसल बीमा
रायपुर

किसानों के लिए अलर्ट : 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा में मिलेगा मुआवजा

खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से समय रहते बीमा कराने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिल सके। योजना के तहत कई खरीफ फसलों का बीमा बैंक, वित्तीय संस्थान और सीएससी केंद्रों के माध्यम से कराया जा सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 04:09 PM · अपडेट: 01 Aug 2026, 03:47 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे 31 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा अवश्य करा लें। अधिकारियों का कहना है कि समय पर बीमा कराने से प्राकृतिक आपदा, रोपाई में बाधा और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। योजना के अंतर्गत धान (सिंचित एवं असिंचित), सोयाबीन, मक्का, अरहर, उड़द, रागी और कोदो जैसी फसलों का बीमा कराया जा सकता है।
सिंचित धान के लिए प्रति हेक्टेयर 66 हजार रुपए और असिंचित धान के लिए 49,500 रुपए तक का बीमा कवर निर्धारित किया गया है। किसानों को कुल बीमित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। इसके अनुसार सिंचित धान के लिए 1,320 रुपए और असिंचित धान के लिए 990 रुपए प्रति हेक्टेयर किसान अंश तय किया गया है। 

बीमा के लिए जरूरी दस्तावेज

फसल बीमा कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज (बी-1 और पी-2), बैंक पासबुक की प्रति, फसल बोने का घोषणा पत्र और मोबाइल नंबर जमा करना होगा। बटाईदार, कास्तकार और साझेदार किसानों के लिए फसल साझा या कास्तकार का घोषणा पत्र भी आवश्यक रहेगा। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि आधार सत्यापन के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान अपने नजदीकी बैंक, वित्तीय संस्थान या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। योजना का उद्देश्य ओलावृष्टि, बादल फटना, आकाशीय बिजली, रोपाई में बाधा और कटाई के बाद होने वाले नुकसान जैसी परिस्थितियों में किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करना है। 

पिछले साल 1.28 करोड़ रुपए का मिला दावा भुगतान 

कृषि विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष जिले के 1,177 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 1.28 करोड़ रुपये का दावा भुगतान किया गया था। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी प्राकृतिक नुकसान की स्थिति में योजना का लाभ समय पर मिल सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें