Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग होटल में युवक की मौत : पुलिस जांच में सामने आई वि…
भिलाई स्मृति नगर पुलिस चौकी
भिलाई स्मृति नगर पुलिस चौकी
दुर्ग

होटल में युवक की मौत : पुलिस जांच में सामने आई विवाद और फांसी की कहानी, युवती को सखी सेंटर से भेजा गया घर

भिलाई के कुणाल होटल में 19 वर्षीय शादाब शेख की मौत मामले में पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, जबकि परिजन अब भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस होटल के साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 03:32 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 08:12 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित कुणाल होटल में 19 वर्षीय शादाब शेख की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। बुधवार को पुलिस ने घटना के बाद सुरक्षा कारणों से सखी सेंटर में रखी गई 23 वर्षीय युवती को उसके घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शादाब के परिजन युवती पर लगातार आरोप लगा रहे थे, जिसके चलते उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे कुछ समय के लिए सखी सेंटर में रखा गया था। 
मामले में शादाब की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत फांसी लगाने से हुई थी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, होटल से मिले साक्ष्य और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

8 जुलाई को होटल में मिली थी घटना की जानकारी 

पुलिस जांच में सामने आया है कि 8 जुलाई की सुबह होटल में इस घटना का पता चला था। शादाब और युवती एक दिन पहले होटल पहुंचे थे। दोनों ने रात में साथ समय बिताया और पार्टी भी की थी। इसी दौरान शादाब के मोबाइल पर उसकी पूर्व प्रेमिका का फोन आया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार, पूर्व प्रेमिका के फोन के बाद शादाब और युवती के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के कुछ देर बाद युवती कमरे में सो गई। इसी दौरान शादाब ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने शादाब को फंदे पर लटका देखा। 

फंदा काटकर दोस्त को दी थी सूचना

शादाब को फंदे पर देखकर युवती घबरा गई। वह होटल से बाहर निकली और सामने की दुकान से ब्लेड खरीदकर वापस कमरे में आई। उसने ब्लेड से फंदा काटा, जिससे शादाब नीचे बिस्तर पर गिर गया। इसके बाद युवती ने शादाब के दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि घटना के बाद युवती काफी डर गई थी। उसे आशंका थी कि उस पर हत्या का आरोप लगाया जा सकता है। इसी डर के चलते उसने अपने हाथ पर ब्लेड से कट लगा लिया और गले पर नाखून के निशान भी बनाए, ताकि ऐसा लगे कि उसके साथ मारपीट हुई है।

परिजन जता रहे हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग 

वहीं, शादाब के परिजन शुरुआत से ही इस मामले को हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें