Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Ambikapur Road Issue : वायरल वीडियो पर CM साय सख्…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Ambikapur Road Issue : वायरल वीडियो पर CM साय सख्त, सड़क सुधार के दिए निर्देश

Ambikapur Road Issue: खरसिया चौक की खराब सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर को तत्काल निरीक्षण कर गड्ढे भरने, सड़क सुधार और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को बारिश के दौरान निर्माणाधीन और क्षतिग्रस्त सड़कों की नियमित निगरानी कर लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने को कहा है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
14 Sep 2026, 05:26 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ambikapur Road Issue: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी की वाईरल वीडियो का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री साय ने खरसिया चौक की सड़क में बड़े गड्ढों को भरने, आवश्यक समतलीकरण तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

सभी कलेक्टरों को सड़क निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करें, आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने, निर्माण कार्य, पुल-पुलिया के आसपास कटाव, जलभराव अथवा अन्य किसी कारण से आवागमन प्रभावित होने या दुर्घटना की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। आवश्यकता के अनुसार चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

मानसून में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां निर्माण कार्य प्रगति पर हैं अथवा बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां गड्ढों को भरने, समतलीकरण, जल निकासी सहित सभी आवश्यक अंतरिम सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। स्थायी निर्माण में मौसम संबंधी व्यावहारिक कठिनाइयां होने पर भी सड़क को चलने योग्य बनाए रखने के लिए हर आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाए।

बारिश के बाद सड़क निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय अथवा अन्य किसी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन संबंधित विभाग के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। कलेक्टर अपने जिले में अधिक यातायात दबाव वाली प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों को चिन्हांकित कर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण एवं स्थायी मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण लोगों को लंबे समय तक असुविधा न हो, इसके लिए निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें