Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CMHO Surajpur: गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, परीक्षा से वंचित करने का आरोप Balod Minor Case: 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार CMHO Surajpur: गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, परीक्षा से वंचित करने का आरोप Balod Minor Case: 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Jal Jeevan Mission: आमगांव के 138 घरों में नल कने…
Tap Water in Amgaon Village(Image Source: CGDPR)
Tap Water in Amgaon Village(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Jal Jeevan Mission: आमगांव के 138 घरों में नल कनेक्शन, महिलाओं को मिली राहत

Jal Jeevan Mission: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम आमगांव में जल जीवन मिशन के तहत 138 घरेलू नल कनेक्शन और 40 किलोलीटर क्षमता का जलागार बनाया गया है। इससे ग्रामीणों को घर पर पेयजल मिल रहा है और महिलाओं को पानी लाने में लगने वाले समय से राहत मिली है।

स
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 05:36 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान स्थित ग्राम आमगांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। 648 की आबादी वाले इस गांव में 138 घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए 40 किलोलीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। इस सुविधा से ग्रामीण परिवारों को घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है।

पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी हुई दूर

ग्राम आमगांव में पहले ग्रामीणों को दैनिक उपयोग एवं पेयजल के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन जाती थी। महिलाओं एवं बच्चों को पानी लाने में काफी समय व्यतीत करना पड़ता था, जिससे उनके दैनिक कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव में नल कनेक्शन स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिली है।

महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

घर की चौखट तक नल से पानी पहुंचने से गांव की महिलाओं को विशेष सुविधा मिली है। पहले पानी लाने में लगने वाला समय अब परिवार की देखभाल, बच्चों की शिक्षा, घरेलू कार्यों और आजीविका संबंधी गतिविधियों में उपयोग हो रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुई है।

स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में पेयजल सुविधा के विस्तार के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्रामीण समुदाय की सहभागिता से जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही जल की गुणवत्ता की निगरानी और जलस्रोतों के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है। ग्रामवासियों के अनुसार पहले पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में नल से पानी मिलने से दैनिक जीवन आसान हुआ है। पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होने से परिवार के अन्य जरूरी कार्यों के लिए अधिक समय मिल रहा है।

हर घर जल से खुशहाल हो रहा आमगांव

ग्राम आमगांव में जल जीवन मिशन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई पेयजल सुविधा ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। घर-घर नल कनेक्शन, पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित जलागार, महिलाओं के समय की बचत और स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता ने गांव में सकारात्मक परिवर्तन की नई शुरुआत की है। यह पहल दर्शाती है कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण परिवारों के जीवन को अधिक सहज, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें