Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › MCB District News: अब पानी के लिए नहीं जाना पड़ता…
Jal Jeevan Mission in MCB(Image Source: CGDPR)
Jal Jeevan Mission in MCB(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

MCB District News: अब पानी के लिए नहीं जाना पड़ता दूर, जल जीवन मिशन से मिली राहत

MCB District News: जल जीवन मिशन के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जवारीटोला गांव में शनि के घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने से परिवार को राहत मिली है। अब पानी लाने में लगने वाला समय और मेहनत बच रही है, जिससे दैनिक कार्य आसान हुए हैं

स
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 05:22 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MCB District News: स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहतर जीवन और स्वस्थ परिवार की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मिशन के तहत ग्राम जवारीटोला, ग्राम पंचायत कर्री, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निवासी शनि के जीवन में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। घर पर नल से पेयजल उपलब्ध होने से अब उनकी पानी की जरूरतें पहले की तुलना में अधिक आसानी से पूरी हो रही हैं।

पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी से मिली मुक्ति

शनि बताते हैं कि पहले उनके परिवार को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी होती थी। स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए कुएं और हैंडपंप तक जाना पड़ता था। पानी लाने में समय और मेहनत दोनों लगते थे, जिससे रोजमर्रा के अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। विशेषकर परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की व्यवस्था करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।

हर घर नल से जल ने बदली जीवन की तस्वीर

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल से जल’ की सुविधा मिलने के बाद अब शनि के घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम बच रहा है तथा परिवार को दैनिक कार्यों में सहूलियत मिल रही है। घर पर पेयजल की उपलब्धता से स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर जीवनशैली अपनाने में भी मदद मिल रही है।

ग्रामीण जीवन में आ रही खुशहाली

जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। शनि के अनुभव से स्पष्ट होता है कि घर तक पेयजल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या आसान होती है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता जलजनित बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अपने घर में नल से जल की सुविधा मिलने पर शनि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हमारे गांव और हमारे भविष्य को नई दिशा दे रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें