Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद पानी के लिए संघर्ष खत्म : जल जीवन मिशन से बदली से…
सेवैयाकला गांव में हर घर नल से पहुंच रहा स्वच्छ जल
सेवैयाकला गांव में हर घर नल से पहुंच रहा स्वच्छ जल
महासमुंद

पानी के लिए संघर्ष खत्म : जल जीवन मिशन से बदली सेवैयाकला की तस्वीर, अब हर घर में स्वच्छ पानी

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के सेवैयाकला गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। 81.52 लाख रुपये की लागत से तैयार जलापूर्ति व्यवस्था के जरिए 185 घरों, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को जोड़ा गया है। पानी की सुविधा मिलने से ग्रामीण महिलाओं का समय और श्रम बच रहा है, जिससे घर के काम और बच्चों की देखभाल आसान हो गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 04:40 PM
सेवैयाकला
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत टेका अंतर्गत सेवैयाकला गांव में जल जीवन मिशन के तहत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कभी पानी के लिए दूर-दूर तक जाने वाली ग्रामीण महिलाओं को अब इस परेशानी से राहत मिल गई है। गांव के हर घर में नल कनेक्शन के जरिए स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। गांव ने 25 जून 2026 को हर घर जल का लक्ष्य पूरा कर लिया। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत यहां सभी परिवारों को नियमित रूप से नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

81 लाख रुपये से तैयार हुई जलापूर्ति व्यवस्था 

सेवैयाकला में जल सुविधा विकसित करने के लिए करीब 81.52 लाख रुपये की लागत से पूरी व्यवस्था तैयार की गई। इसके तहत गांव में 40 किलोलीटर क्षमता की ऊंची पानी टंकी का निर्माण कराया गया और करीब 3,825 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। इसके माध्यम से गांव के 185 घरों को नल कनेक्शन दिया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को भी जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ा गया है। इससे बच्चों को भी आसानी से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। 

जल व्यवस्था की देखरेख के लिए समिति गठित 

गांव में पानी की सुविधा को लगातार बनाए रखने के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। समिति के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। रखरखाव के लिए प्रत्येक परिवार से हर महीने 60 रुपये जलकर लिया जा रहा है। जलापूर्ति की जिम्मेदारी पंप ऑपरेटर मिथिलेश बसंत को दी गई है। वह प्रतिदिन सुबह और शाम तय समय पर पानी की सप्लाई सुनिश्चित करते हैं, जिससे ग्रामीणों को नियमित रूप से पानी मिल रहा है।

महिलाओं का बचा समय, आसान हुआ घर का काम 

गांव की निवासी देविका साहू ने बताया कि पहले पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब घर में नल से पानी मिलने के कारण काफी समय बच रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की सुविधा मिलने से बच्चों की देखभाल और घर के अन्य काम आसानी से हो जाते हैं। साथ ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। जल जीवन मिशन के तहत सेवैयाकला में मिली यह सुविधा ग्रामीण जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ महिलाओं के श्रम और समय दोनों की बचत कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें