Sunday, 18 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों…
Delivery boy robbed on the Ganaud-Dhamni route (Image Source: AI Photo)
Delivery boy robbed on the Ganaud-Dhamni route (Image Source: AI Photo)
रायपुर संभाग

Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे

Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने मेशो डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार और मोबाइल लूट लिया। पांच दिन में यह दूसरी वारदात है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Sep 2026, 12:31 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 03:54 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang robbery: क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। गनौद और धमनी के बीच सुनसान रास्ते पर मेशो (Meesho) कंपनी के डिलीवरी बॉय को घेरकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया और 4,000 रुपये नकद समेत मोबाइल फोन लूट लिया गया। बेहद चिंताजनक पहलू यह है कि महज 5 दिन के भीतर ठीक उसी पैटर्न पर यह दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।​ 

लुटेरों ने चाकू से किया हमला 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोड़रा निवासी हितेश लोधी मेशो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह गनौद गांव में पार्सल छोड़ने के बाद अपनी बाइक से धमनी की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे लूट की नीयत से रोक लिया। हितेश द्वारा विरोध करने पर बेखौफ लुटेरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी कमर के पास गंभीर चोट आई।

लुटेरों के हौसले बुलंद

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से लहूलुहान हितेश को तुरंत आरंग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद, आरंग और राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। इधर अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पूर्व 27 अगस्त को भी दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम नारा निवासी प्रह्लाद चन्द्राकर, जो नरियरा गांव से राखी छोड़कर घर लौट रहे थे, उन्हें कोसमखूटा नहर पुल के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर धमकाकर 5,000 रुपये लूट लिए थे। 

ग्रामीणों में भारी आक्रोश 

दोनों ही वारदातों का तरीका (मोडस ऑपरेंडी) बिल्कुल एक समान है। घटना का समय दोपहर का रहा, लुटेरों की संख्या 3 थी और हमले के लिए चाकू का इस्तेमाल किया गया। 5 दिन के भीतर लगातार घटी इन दो घटनाओं से ग्रामीणों व राहगीरों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।मामले में आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि घटनास्थल आरंग, मंदिर हसौद और राखी थाना क्षेत्र की सीमाओं के लगभग समान दूरी वाले 'ट्रैंगल एरिया' में आता है। 

संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी पुलिस 

इसी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर अपराधी वारदात के बाद आसानी से भाग निकलते हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब तीनों थानों की पुलिस द्वारा आपसी तालमेल बनाकर क्रमानुसार सघन गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी हैं, लेकिन दिनदहाड़े हो रही इन वारदातों से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें