उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्ट आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 3,687 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यह भर्ती अभियान बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) की ओर से संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से राज्य के 10 विश्वविद्यालयों और 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्ट पर फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती फिलहाल आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के छह विषयों के लिए निकाली गई है।
इन विषयों में सबसे ज्यादा पद
भर्ती में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां अंग्रेजी विषय के लिए निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित विषय में आवेदन कर सकते हैं।10 विश्वविद्यालयों और 211 कॉलेजों में होगी चयन
भर्ती में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां अंग्रेजी विषय के लिए निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित विषय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं बिहार के SC, ST, BC, EBC और दिव्यांग (PwD) वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में छूट देते हुए यह सीमा 50 प्रतिशत रखी गई है।
UGC NET, CSIR NET या Bihar SET योग्यता आवश्यक
अभ्यर्थी बिना UGC NET पास किए भी आवेदन कर सकते हैं। सामान्य तौर पर UGC NET, CSIR NET या Bihar SET योग्यता आवश्यक है, लेकिन UGC के 2009 या 2016 के नियमों के तहत पीएचडी पूरी कर चुके उम्मीदवारों को NET से छूट दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी भी सीधे आवेदन के पात्र होंगे। भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि 1 अगस्त 2026 के अनुसार अधिकतम आयु 43 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।असेसमेंट और इंटरव्यू-सह-डेमोंस्ट्रेशन के आधार चयन
उम्मीदवारों का चयन एकेडमिक असेसमेंट और इंटरव्यू-सह-डेमोंस्ट्रेशन के आधार पर किया जाएगा। कुल 100 अंकों में से 88 अंक शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए निर्धारित हैं, जबकि 12 अंक इंटरव्यू और डेमोंस्ट्रेशन के लिए रखे गए हैं। इसी आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। ।