Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस Food Department Raid: 150 किलो मिठाई और पनीर गटर के हवाले, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड NH-53 Accident: दो सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस Food Department Raid: 150 किलो मिठाई और पनीर गटर के हवाले, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड NH-53 Accident: दो सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत
W 𝕏 f
होम › धमतरी › बड़ा प्रहार : 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 1500 …
खाद दुकान पर कृषि विभाग की छापेमारी
खाद दुकान पर कृषि विभाग की छापेमारी
धमतरी

बड़ा प्रहार : 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 1500 से अधिक बोरी खाद जब्त 

प्रशासन का कड़ा रुख: धमतरी जिले में आगामी खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की किल्लत और कालाबाजारी से बचाने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीमों ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 12:14 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:07 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए धमतरी जिले का जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। किसानों को खाद-बीज की किल्लत न हो और वे कालाबाजारी का शिकार न हों, इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर विशेष उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। कृषि विभाग की इन टीमों ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित उर्वरक विक्रय केंद्रों पर औचक दबिश दी, जिससे नियम विरुद्ध काम करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

 निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम करेली छोटी स्थित 'वंदना खाद भंडार' पहुंची। यहाँ प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों से निर्धारित दर (एमआरपी) से अधिक कीमत वसूली जा रही है और उन्हें कम्प्यूटराइज्ड बिल भी नहीं दिया जा रहा है। जांच में ये सभी शिकायतें शत-प्रतिशत सही पाई गईं। 

कड़े कानूनी कदम 

लाइसेंस निलंबन के साथ ही विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान के गोदाम और परिसर में रखी 859 बोरी रासायनिक उर्वरक को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में उर्वरक नियंत्रण आदेश (फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर) के तहत आगे की दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में कोई और व्यापारी ऐसी हिम्मत न कर सके।

जैविक खाद का अवैध भंडारण 

कार्रवाई का यह सिलसिला यही नहीं रुका। नगरी विकासखंड के बेलरगांव स्थित 'पवार ट्रेडर्स' और 'जय किसान ट्रेडर्स' में भी कृषि विभाग की टीम ने औचक छापा मारा। यहाँ नियमों को ताक पर रखकर रखे गए स्टॉक की जांच की गई, जिसमें भारी गड़बड़ी मिली। टीम ने पवार ट्रेडर्स से 600 बोरी और जय किसान ट्रेडर्स से 100 बोरी (कुल 700 बोरी) जैविक खाद जब्त की है। इन दोनों ही प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

पीओएस (POS) मशीन और स्टॉक

कुरूद विकासखंड में भी खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिला। यहाँ के 'चण्डी ट्रेडर्स' और 'किसान ट्रेडर्स' की जांच के दौरान पीओएस (POS) मशीन के डिजिटल रिकॉर्ड और दुकान में मौजूद वास्तविक स्टॉक के आंकड़ों में भारी अंतर (मिसमैच) पाया गया। इसके अलावा, दोनों ही दुकानों में न तो मूल्य सूची (प्राइस लिस्ट) टांगी गई थी और न ही उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित की गई थी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें