Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम महासमुंद Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शरा…
Illicit liquor and scooter seized
Illicit liquor and scooter seized
🔴 BREAKING महासमुंद

Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार

Bagbahara Illegal Liquor: पुलिस ने NH-353 स्थित पिथौरा चौक पर नाकाबंदी कर स्कूटी से अवैध शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 50 पौवा देशी शराब और एक जुपिटर स्कूटी जब्त की गई है।

कीर्तिमान न्यूज
27 Aug 2026, 03:36 PM
महासमुंद
Bagbahara Illegal Liquor: इलाके में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिथौरा चौक (NH 353) पर घेराबंदी कर स्कूटी से अवैध देशी शराब ले जा रहे दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 पौवा देशी प्लेन शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस जुपिटर स्कूटी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, बागबाहरा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) झुमुकलाल हिरवानी अपने पुलिस स्टाफ के साथ गश्त पर निकले थे। 

नाकाबंदी कर रोकी स्कूटी 

इसी दौरान मुखबिर से पक्की खबर मिली कि दो युवक काले रंग की जुपिटर स्कूटी (CG 04 LK 9547) में देशी शराब भट्टी से शराब लेकर वार्ड नंबर 07 कर्रापारा निवासी सूरज मानिकपुरी के घर पहुंचाने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल स्वतंत्र गवाहों को साथ लिया और एनएच 353 पर पिथौरा चौक के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में शराब भट्टी की तरफ से आ रही संदिग्ध स्कूटी को रोक लिया गया। 

50 पौवा देशी शराब जब्त 

पुलिस ने जब स्कूटी चला रहे शिवा यादव (26 वर्ष) और पीछे बैठे जीतू ठाकुर (22 वर्ष) से पूछताछ की, तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। शक गहराने पर जब स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर प्लास्टिक की बोरी में रखी 50 पौवा (कुल 9,000 मिली) देशी प्लेन शराब बरामद हुई। शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने तुरंत शराब और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। 

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों (BNSS) के तहत पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में शराब मंगवाने वाले मुख्य संदिग्ध सूरज मानिकपुरी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें