Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिन…
Mayor burning Innova car
Mayor burning Innova car
दुर्ग

Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा

Mayor Car Fire: दुर्ग नगर निगम परिसर में अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक आग लग गई। महापौर समय रहते गाड़ी से उतर गई थीं। आग में कार और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज जल गए। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

य
प्रकाशित: 27 Aug 2026, 03:09 PM · अपडेट: 13 Oct 2026, 11:25 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mayor Car Fire: दुर्ग नगर निगम परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि आग भड़कने से कुछ देर पहले ही महापौर गाड़ी से उतर चुकी थीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, महापौर अलका बाघमार दोपहर करीब 12:15 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंची थीं। गाड़ी खड़ी करने के बाद वह नीचे उतरकर कार्यालय की ओर चली गईं। इसके कुछ ही देर बाद कार से धुआं निकलने लगा और अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। 

कार में रखे दस्तावेज भी जले

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि कार में कुछ जरूरी और कीमती दस्तावेज रखे हुए थे, जो आग में जल गए। उनके मुताबिक, महज 8 से 10 मिनट के भीतर पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। महापौर ने घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है। उन्होंने शुरुआती तौर पर कार की वायरिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। आग लगने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इससे जुड़ी खबरें...Durg Chitta Case: 14.370 ग्राम चिट्टा जब्त, दुर्ग पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े चार युवकों को किया गिरफ्तार

कर्मचारियों ने की आग बुझाने की कोशिश 

निगम परिसर में कार जलती देखकर कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक इनोवा कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। 

और भी पढ़ें:-Dantewada News: गोह का शिकार कर सोशल मीडिया पर डाली रील, वन विभाग ने तीनों युवक गिरफ्तार

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें