Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › School Inspection: कक्षाओं से गायब शिक्षक, स्कूल …
Sajes Marra School Inspection(Image Source: Social Media)
Sajes Marra School Inspection(Image Source: Social Media)
दुर्ग

School Inspection: कक्षाओं से गायब शिक्षक, स्कूल में निरीक्षण के दौरान खुली पोल

School Inspection: दुर्ग जिले के सेजस मर्रा स्कूल के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां सामने आईं। पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में शिक्षक नदारद मिले और प्राचार्य भी अनुपस्थित थे। लापरवाही पर पांच शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

य
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 04:37 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
School Inspection: दुर्ग जिले के स्कूलों में पढ़ाई और व्यवस्थाओं की हकीकत जानने पहुंचे संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा केवी राव को निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं। विकासखंड पाटन के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस) मर्रा में पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में शिक्षक नदारद मिले। हैरानी की बात यह रही कि स्कूल के प्राचार्य भी अपनी जगह पर मौजूद नहीं थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है, जबकि प्राचार्य को भी कड़ी फटकार लगाई गई।

स्टाफ रूम में बैठे थे शिक्षक, कक्षाओं में नहीं था कोई

निरीक्षण के दौरान सेजस मर्रा के प्राचार्य सुरेश कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। वहीं, कक्षा पहली से पांचवीं तक किसी भी कक्षा में शिक्षक पढ़ाते हुए नहीं मिले। कुछ शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे थे, जबकि कुछ स्कूल परिसर में घूम रहे थे। इस स्थिति पर संयुक्त संचालक ने नाराजगी जताई। लापरवाही को लेकर शिक्षिका नसीम फातिमा खान, सोनी दुबे, पूनम प्रसाद, आंचल वर्मा और शुभम चौरे को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा सामने आने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दसवीं के विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिलीं जरूरी किताबें

जांच के दौरान पढ़ाई से जुड़ी एक और बड़ी कमी सामने आई। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकें अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई थीं। इस संबंध में पाटन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेने पर पता चला कि प्राचार्य की ओर से किताबों की मांग ही नहीं भेजी गई थी। वहीं, दूसरी ओर स्कूल में कई कक्षाओं की अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकें साइंस म्यूजियम के कमरे में बंद रखी मिलीं। इन किताबों को जरूरतमंद स्कूलों तक पहुंचाया जाना था। स्कूल में निर्धारित क्रम के अनुसार प्रार्थना नहीं कराने और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने पर भी प्राचार्य को चेतावनी दी गई।

उद्घाटन के बाद बंद पड़ा था साइंस म्यूजियम

विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बनाया गया साइंस म्यूजियम भी बंद मिला। जब संयुक्त संचालक ने छात्रों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद उन्हें केवल एक दिन ही म्यूजियम दिखाया गया था। निरीक्षण के दौरान म्यूजियम खुलवाया गया तो छात्र वहां रखे वैज्ञानिक उपकरणों को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। इस पर संयुक्त संचालक ने विज्ञान शिक्षक को निर्देश दिया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन म्यूजियम खोला जाए और सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बारी-बारी से वहां मौजूद उपकरणों की जानकारी दी जाए।

मरोदा टैंक स्कूल में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर सवाल

इसके बाद केवी राव विकासखंड दुर्ग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टैंक पहुंचे। यहां कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होती मिलीं, लेकिन कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा संबंधी तैयारी में कमी नजर आई। संयुक्त संचालक ने छात्रों से बोर्ड परीक्षा के ब्लूप्रिंट के बारे में सवाल किए, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट की विस्तृत जानकारी दें और निर्धारित परीक्षा पैटर्न के अनुसार उनकी तैयारी कराएं। निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों के बाद अधिकारियों ने स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित करने, विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने और शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें