Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश
W 𝕏 f
होम › खैरागढ़-छुईखदान-गंडई › Khairagarh News: 18.75 करोड़ के जिला कार्यालय भवन…
PWD Secretary inspecting a building worth ₹18.75 crore (Image Source: CGDPR)
PWD Secretary inspecting a building worth ₹18.75 crore (Image Source: CGDPR)
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

Khairagarh News: 18.75 करोड़ के जिला कार्यालय भवन का निर्माण जारी, सचिव ने किया निरीक्षण 

Khairagarh News: छुईखदान-गंडई जिले में 18.75 करोड़ रुपए की लागत से संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण जारी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 02:41 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खैरागढ़
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Khairagarh News: लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खैरागढ़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीण संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस, खैरागढ़ बायपास मार्ग, आमनेर नदी पर उच्च स्तरीय पुल तथा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लेकर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्धारित गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

18.75 करोड़ की लागत से बन रहा संयुक्त जिला कार्यालय भवन

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने खैरागढ़ में 18 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निरीक्षण कर इसके विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता एल.एन.एस. राठौर ने बताया कि भवन के भूतल में स्तंभ निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रथम तल के ब्लॉक ‘ए’ में स्लैब एवं शटरिंग का कार्य प्रगति पर है, जबकि ब्लॉक ‘बी’ एवं ‘सी’ में कॉलम स्तर तक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण जून-2027 तक पूर्ण किया जाना है।

भवन का निरीक्षण करते PWD सचिव 

सर्किट हाउस का निर्माण मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

बंसल ने खैरागढ़ में 3 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां भवन के ऊपरी ढांचे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्च-2027 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य है।
सचिव बंसल ने खैरागढ़ बायपास मार्ग पर आमनेर नदी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का भी निरीक्षण किया। पुल के दोनों एबटमेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं सभी पांच पियर और छह में से तीन स्पैन की ढलाई का कार्य प्रगति पर है। पुल निर्माण का कार्य फरवरी-2027 तक पूर्ण किया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते अधिकारी 

सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में बाधाएं शीघ्र दूर करने के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने राज्य मार्ग क्रमांक-5 पर 10.40 किलोमीटर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने मार्ग में 10 किलोमीटर डीबीएम कार्य, 400 मीटर क्षेत्र में वृक्ष कटाई तथा पाइपलाइन एवं विद्युत पोल स्थानांतरण से संबंधित बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। 
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता अर्पणा चौरपगार, सेतु संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता चंद्रकिशोर पाण्डेय और विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता अब्दुल कादिर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप अभियंता तथा ठेकेदार भी  बंसल के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें