Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › बलरामपुर-रामानुजगंज › Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद,…
Husband murders wife in Balrampur (Image source: AI Genrated)
Husband murders wife in Balrampur (Image source: AI Genrated)
बलरामपुर-रामानुजगंज

Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

Balrampur Crime News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मुर्गा बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति रमेश कोरवा ने सरई लकड़ी के डंडे से पत्नी दुखनी बाई के सिर और पेट पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

य
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 03:59 PM · अपडेट: 16 Oct 2026, 12:37 AM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balrampur Crime News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोकापाठ स्थित लालदरा गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मुर्गा नहीं बनाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति रमेश कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सरई लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

घर के कमरे में मृत मिली महिला

पुलिस के मुताबिक, मृतका दुखनी बाई लालदरा मोहल्ले में अपने पति रमेश कोरवा के साथ रहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता सोमारू साय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के लोगों से उन्हें बेटी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। घर पहुंचने पर दुखनी बाई कमरे में मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर चोट के निशान पाए गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले रमेश और दुखनी बाई ने हड़िया शराब तैयार की थी और दोनों ने उसका सेवन किया था। शाम करीब चार से पांच बजे के बीच रमेश ने पत्नी से मुर्गा बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर रमेश ने दुखनी बाई के साथ मारपीट की और इसके बाद घर से फरार हो गया। बाद में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शंकरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रमेश कोरवा पिता टिमला, उम्र 28 वर्ष, की तलाश शुरू की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूली मारपीट की बात

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मुर्गा नहीं बनाने और विवाद करने से नाराज होकर उसने सरई लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर और पेट पर हमला किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक बसंत एक्का, आरक्षक बबलू बेक समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें