Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) बारिश से टूटी सड़क : कांकेर में 15 मीटर सड़क धंसी…
बारिश से टूटी सड़क, ग्रामीणाें ने लकड़ी से बनाया अस्थायी रास्ता
बारिश से टूटी सड़क, ग्रामीणाें ने लकड़ी से बनाया अस्थायी रास्ता
कांकेर (उत्तर बस्तर)

बारिश से टूटी सड़क : कांकेर में 15 मीटर सड़क धंसी, ग्रामीणों ने लकड़ी से बनाया अस्थायी रास्ता

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में लगातार बारिश के कारण कोतुलबेड़ा-कसादण्ड मार्ग की पाइप पुलिया बह गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से कोतुलबेड़ा, कसादण्ड और पुसावादी गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और स्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 03:37 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 11:43 AM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें खराब हो गई हैं और आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो गया है। कोतुलबेड़ा और कसादण्ड को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की सड़क भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। 
कोतुलबेड़ा और कसादण्ड के बीच बनी पाइप पुलिया बारिश के तेज बहाव को नहीं झेल पाई और बह गई। इसके कारण कोतुलबेड़ा, कसादण्ड और पुसावादी गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए बाहर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

सड़क पर बने गहरे गड्ढे, खतरे में सफर 

लगातार बारिश के चलते सड़क पर तीन से चार फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई जगहों पर मिट्टी धंसने से सड़क कमजोर हो गई है, और करीब 15 मीटर तक सड़क का हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका है। पुलिया बहने के कारण मार्ग का बड़ा हिस्सा टूट गया है, जिससे लोगों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आवागमन जारी रखने के लिए वे खुद लकड़ियों की मदद से अस्थायी रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि यह रास्ता सुरक्षित नहीं है और बारिश के बीच यहां से गुजरना काफी मुश्किल बना हुआ है। 

अस्पताल और स्कूल पहुंचने में बढ़ी परेशानी 

ग्रामीण जागेश्वर मण्डावी, मानक, राजेन्द्र आचला, सुन्दर दर्रो और रमेश आयला ने बताया कि यह सड़क उनके लिए कोयलीबेड़ा बाजार, स्कूल और अस्पताल पहुंचने का एकमात्र माध्यम है। सड़क टूटने से गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में परेशानी हो रही है। वहीं खेतों में तैयार धान की फसल को भी घर तक लाना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के पूर्व सरपंच अनिल दर्रो ने आरोप लगाया कि पिछले साल भी इसी जगह की पुलिया बारिश में बह गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने स्थायी समाधान की जगह केवल औपचारिक कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि समय रहते मजबूत निर्माण किया जाता तो ग्रामीणों को हर साल इस परेशानी से नहीं गुजरना पड़ता। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से की जल्द मरम्मत की मांग 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश रुकते ही सड़क और पुलिया की मरम्मत का काम तेजी से शुरू कराया जाए। उन्होंने पहले अस्थायी मार्ग बनाने और बाद में स्थायी पुलिया निर्माण की मांग रखी है। फिलहाल कोतुलबेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण सड़क संपर्क टूटने से परेशान हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें