Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत,…
कांकेर में भालू का हमला
कांकेर में भालू का हमला
🔴 BREAKING कांकेर (उत्तर बस्तर)

कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल

कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में भालू के हमले से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद भालू गांव के आसपास ही मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम भालू की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Aug 2026, 05:07 PM
कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले से दहशत फैल गई है। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में बुधवार दोपहर एक भालू ने हमला कर भाई-बहन की जान ले ली और हम बता दे कि हमले के बाद भालू काफी देर तक शवों को नोचता रहा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
मृतकों की पहचान हलाल जुर्री (45) और खोरीन बाई (40) के रूप में हुई है। वहीं, भालू के हमले में तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भी भालू गांव के आसपास ही मौजूद बताया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।

ग्रामीणों पर भालू हमला
मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा भालू

मीणों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह भालू मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी मादा भालू ने अपने ही बच्चे को नोचकर मार दिया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। इसके बाद गांव में लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि छोटेपारा इलाके में मुनादी नहीं हो पाई। इसी वजह से कुछ लोग खतरे से अनजान रहे और भालू के हमले का शिकार हो गए।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने समय रहते वन विभाग को भालू की मौजूदगी की सूचना दे दी थी, लेकिन समय पर ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू ने मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम की गाड़ी पर भी हमला करने की कोशिश की। इसके बाद टीम के अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी सावधानी के साथ भालू की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल क्षेत्र में न जाएं और किसी भी तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें