Monday, 02 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › बेंद्री डैम में हादसा : रायपुर में दर्दनाक हादसा,…
रायपुर के बेंद्री डैम में डूबने से युवक की मौत
रायपुर के बेंद्री डैम में डूबने से युवक की मौत
रायपुर

बेंद्री डैम में हादसा : रायपुर में दर्दनाक हादसा, डैम में मछली पकड़ने गए युवक की गई जान

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय आशीष टोप्पो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जशपुर निवासी आशीष निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पथरीडीह पुल के पास से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 09:59 AM · अपडेट: 21 Oct 2026, 05:52 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां मछली पकड़ने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
मृतक युवक की पहचान जशपुर जिले के रहने वाले 30 वर्षीय आशीष टोप्पो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष रायपुर के उरला क्षेत्र स्थित एक निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी का काम करता था। सोमवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ बेंद्री डैम में मछली पकड़ने के लिए गया था। 

अचानक गहरे पानी में चला गया युवक 

जानकारी के मुताबिक, मछली पकड़ने के दौरान आशीष डैम के उस हिस्से में पहुंच गया, जहां पानी काफी गहरा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह पानी में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और डैम में युवक की तलाश शुरू की। टीम ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद पथरीडीह पुल के पास से आशीष का शव बरामद किया गया। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के साथ मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हादसे की पूरी जानकारी सामने आ सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें